मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग कार्रवाई हुई। अस्पताल, स्कूल और दुकानों पर ताले लगने से व्यापारी भावुक हो गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 44 अनाधिकृत निर्माणों को सील करने की कार्रवाई शुरू की।
मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
सीलिंग कार्रवाई देख नम हुई आंखें
सीलिंग की जद में छह अस्पताल, छह स्कूल और चार बैंक्वेट हॉल भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर ताले लगते देख व्यापारियों और संचालकों की आंखें नम हो गईं। कई जगह परिवार के सदस्य और कर्मचारी भावुक होकर रोते दिखाई दिए।
विज्ञापन
3 of 9
मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल और स्कूलों पर लगी सील
आवास विकास परिषद की टीम ने सुधा अस्पताल और सेनफोर्ड अस्पताल में सीलिंग की कार्रवाई की। विभाग की ओर से पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
4 of 9
मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल संचालकों ने ताली बजाकर किया टीम का स्वागत
इसके बाद टीम अमेरिकन किड्ज स्कूल में सील लगाने पहुंची, जहां स्कूल संचालकों ने टीम का तालियां बजाकर स्वागत किया। हालांकि इस दौरान कई शिक्षाविद और संचालक भावुक नजर आए।
विज्ञापन
5 of 9
मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
भावुक हुए शिक्षक और अभिभावक, बोले बच्चों को कहां पढ़ाएंगे
वहीं हैप्पी ऑवर स्कूल में भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। स्कूल स्टाफ पोस्टर लेकर खड़ा रहा और संचालक भावुक हो गए। कई अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि अब उनके बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा और वे उन्हें कहां पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
6 of 9
मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों का सड़क जाम और नारेबाजी
सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और मुख्य सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कई व्यापारी जमीन पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
व्यापारियों ने कार्रवाई कर रही टीम के सामने 'वापस जाओ 'और पीएम मोदी व भाजपा विरोधी नारे लगाए। इस दौरान मौके पर मौजूद सीओ अभिषेक तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
7 of 9
मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
दुकानों की तलाशी के बाद लगाई जा रही सील
आवास विकास परिषद के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ बाजार में एक-एक दुकान की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद अवैध पाए गए निर्माणों को सील किया जा रहा है।
सीलिंग के दौरान कई दुकानदारों के परिवार वाले प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर आंसू बहाते दिखाई दिए। वहीं कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर मजदूर लगाकर दीवारें खड़ी करवाने में जुटे रहे।
8 of 9
मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी नेता भी पहुंचे, किसी की एक न चली
मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के नवीन गुप्ता समेत कई व्यापारी नेता पहुंचे, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई के सामने व्यापारी खुद को असहाय महसूस करते नजर आए।
बाजार में भारी पुलिस बल तैनात
किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।