फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Central Market: 'मर जाऊंगी...पर दुकान सील न होने दूंगी', अफसरों के आगे हाथ जोड़ गिड़गिड़ाती रही महिला

Thu, 09 Apr 2026 01:14 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद आवास एवं विकास परिषद ने बुधवार को शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट के 44 व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान व्यापारी और महिलाएं अफसरों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन किसी ने एक न सुनी। दुकान को सील होता देख एक महिला फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने रुंधे गले से अधिकारियों से गुहार लगाई। 
विज्ञापन
1 of 13
.सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ के शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट में जब आवास विकास परिषद की टीम दुकानों को सील करने पहुंची तो वहां का मंजर किसी त्रासदी से कम नहीं था। 40 साल पुराने सुंदर सपनों को टूटता देख व्यापारियों में गहरा रोष और दुख व्याप्त था। 

दशकों की मेहनत को चंद मिनटों में सरकारी ताले के पीछे कैद होते देख व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया। सबसे हृदयविदारक स्थिति साहिल प्लाजा में देखने को मिली जहां शर्मा कलेक्शन की मालकिन साधना शर्मा अपनी दुकान बचाने के लिए अफसरों के आगे गिड़गिड़ाती रहीं। 
विज्ञापन

2 of 13
.सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुकान को सील होता देख साधना शर्मा फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने रुंधे गले से अधिकारियों से गुहार लगाई। आप मेरे बेटे जैसे हो... यह मेरे पूरे जीवन की कमाई है। इसे उजड़ते कैसे देख लूं? मैं मर जाऊंगी, लेकिन दुकान पर सील नहीं लगने दूंगी। 
विज्ञापन

3 of 13
.सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान रोती-बिलखती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला की इन बातों ने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया लेकिन कानून की औपचारिकताएं भावनाओं पर भारी पड़ीं। आवास विकास परिषद के अधिकारियों और पुलिस बल ने साफ कहा कि वे कानून से बंधे हैं और सीलिंग की कार्रवाई को रोका नहीं जा सकता। 
 

4 of 13
.सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान रोती-बिलखती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन पर बैठ निहारती रहीं अपनी दुकान
काफी जद्दोजहद के बाद साधना शर्मा पीछे हटी लेकिन उनका दर्द कम नहीं हुआ। वह के काफी देर तक दुकान के बाहर जमीन पर ही बैठकर अपनी दुकान को निहारती रहीं।
विज्ञापन

5 of 13
.सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान रोती-बिलखती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी बेहोश हुआ तो मचा हड़कंप
बुधवार दोपहर 12:11 बजे जब आवास विकास परिषद की टीमें एक-एक कर दुकानों पर ताले जड़ रही थीं तभी गिरधर क्लॉथ हाउस के मालिक अशोक गिरधर अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे। अपनी जीवनभर की पूंजी पर सील लगती देख वह सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके और अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। 

 
विज्ञापन

6 of 13
शास्त्रीनगर गुरुद्वारा रोड पर कॉम्प्लेक्स पर सील के दौरान ही बिजली विभाग ने उतारे मीटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी के परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। परिवार की एक महिला ने कहा- अगर इन्हें कुछ हुआ तो मैं भी अपनी जान दे दूंगी। पूरे बाजार में व्यापारी को हार्टअटैक आने की सूचना फैल गई। इसके बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। 

 
विज्ञापन

7 of 13
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थिति बिगड़ती देख कार्रवाई में जुटे आवास विकास परिषद के अधिकारी कुछ देर के लिए मौके से ओझल हो गए और सीलिंग की प्रक्रिया लगभग एक घंटे तक रुकी रही।

8 of 13
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधायक अतुल प्रधान पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही
व्यापारियों के बीच धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत स्थिति को संभाला और एम्बुलेंस बुलवाई। गंभीर स्थिति को देखते हुए व्यापारी अशोक गिरधर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार है।

9 of 13
शास्त्रीनगर गुरुद्वारा रोड पर सानफोर्ड अस्पताल पर आवास विकास की टीम ने लगाईं सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सेंट्रल मार्केट के 44 प्रतिष्ठान सील
सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद आवास एवं विकास परिषद ने बुधवार को शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट के 44 व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया। दावा किया जाता है कि इस बाजार से प्रतिमाह 20 करोड़ रुपये का कारोबार होता था। भारी पुलिस बल और सात अलग-अलग टीमों के साथ चले अभियान के दौरान क्षेत्र में तनाव और आक्रोश देखा गया। 

 

10 of 13
.सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान मायूस व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शास्त्रीनगर स्कीम नंबर सात के तहत आवासीय भवनों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 जनवरी को ही ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना द्वारा दायर अवमानना याचिका के बाद आवास विकास परिषद ने सोमवार को उन 44 भवनों की सूची सौंपी थी जहां व्यावसायिक कार्य हो रहे थे।

11 of 13
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान विरोध करते व्यापारियों की पुलिस झड़ुप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन 44 भवनों में बड़े शोरूम और कॉम्प्लेक्स के साथ छह अस्पताल, छह स्कूल और चार बैंक्वेट हॉल (मंडप) चल रहे थे। सभी को सील कर दिया गया है। सीलिंग की कार्रवाई के लिए सोमवार रात से ही पुलिस बल तैनात था।

12 of 13
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार सुबह आठ बजे से आवास विकास परिषद की टीम व पुलिस प्रशासन के अधिकारी सेंट्रल मार्केट पहुंच गए। इसके अलावा अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई गई। करीब नौ बजे उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में सीलिंग की कार्रवाई शुरू हुई तो व्यापारियों ने सड़क पर बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

13 of 13
.सेंट्रल मार्केट में सीलिंग प्रक्रिया के दौरान रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी अशोक गिरधर अपनी दुकान को सील होता देख बेहोश हो गए। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के कारण सीलिंग की कार्रवाई कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। शाम को डॉक्टरों ने उनकी स्थिति में सुधार की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें