सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
तीसरे दिन भी नहीं थमा बुलडोजर अभियान
आवास एवं विकास परिषद की टीम सोमवार सुबह कार्यालय परिसर से निकलकर सिटी गुरुद्वारा मार्ग, सेक्टर-3, सेक्टर-4 और सेंट्रल मार्केट क्षेत्र की ओर बढ़ी।
जिन भवन स्वामियों ने स्वयं सेटबैक के लिए निर्माण नहीं हटाया था, वहां परिषद की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के हवाले से अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। पूरे अभियान के दौरान थाना नौचंदी, थाना मेडिकल और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।