फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनो की आंखों के सामने अनिल को खींच ले गई मौत, तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम

Wed, 26 Dec 2018 06:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
गंगनहर में कार गिरने से तीन लोगों की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हुकुम सिंह का बेटा अनिल तीन साल पहले गंगनहर में बाइक समेत गिर गया था। जिसमें उसकी जान बाल-बाल बची थी। अब अनिल को भी मौत परिवार के दो सदस्यों के साथ खींचकर ले गई।
विज्ञापन

2 of 5
गंगनहर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनिल ही कार चला रहा था। सलावा में एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत और परिवार की एक महिला के लापता होने से मातम छाया है।
विज्ञापन

3 of 5
गंगनहर
सांत्वना देने पहुंचे भाजपाई
हादसे की जानकारी लगने पर सलावा ग्राम प्रधान पति सुनील कुमार, भाजपा विधायक संगीत सोम कैंप कार्यालय से विनोद मैनेजर, विनोद कुशावली, रामकिशन व संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक भी मौके पर जा पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में भाजपाई लगे रहे।

4 of 5
गंगनहर में कार की तलाश करती टीम
वहीं गंगनहर में लापता महिला को ढूंढने को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। जिसमें बुधवार से गंगनहर में सर्च अभियान चलाने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगनहर
कई बार भेजी चिट्ठी
कांवड़ मार्ग पर होने वाले हादसों को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पीड ब्रेकर और हाईट गेज लगवाने के लिए चिट्ठी भेजी। गोताखोरों की व्यवस्था कराने को भी कहा। लेकिन पुलिस स्थानीय संसाधनों के भरोसे ही रहती है। - प्रशांत कपिल, इंस्पेक्टर सरधना

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें