फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Building Collapse: मलबे में दबने से सिर में जम गए थे खून के थक्के, इस रिपोर्ट में सामने आया मौत का कारण

Mon, 16 Sep 2024 12:32 PM IST
शाहरुख खान अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की जाकिर कॉलोनी के हादसे में जान गंवाने वालों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि सभी के सिर में खून के थक्के जमे थे। इन चोटों से चिकित्सकों का अनुमान है कि परिवार को बचने का मौका ही नहीं मिला होगा। मलबा भरभराकर गिरा तो काफी संख्या में ईंटें इनके सिरों में लगीं, जिससे तत्काल ही मौत हो गई होगी। दबने से सभी के सारे शरीर में चोटें थीं, लेकिन सबसे गहरी चोटें सिर में थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शव कतार से रखे थे। शवों का पोस्टमार्टम सुबह करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुआ और डेढ़ बजे तक चला। आठ शवों का पोस्टमार्टम हुआ, जबकि दो बच्चों की उम्र कम होने की वजह से परिवारवालों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं किया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
दो-दो कर शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से जाकिर कॉलोनी भेजे गए। सबसे पहले साजिद, साकिब, फिर सानिया और रिजा के शव भेजे गए। इसके बाद नफ्फो, फरहाना, फिर अलीशा और आलिया के शवों को मोर्चरी से पोस्टमार्टम के बाद जाकिर कॉलोनी भेजा गया। चार साल की समरीन और छह माह की रिमशा उर्फ हिमशा का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। 

 

4 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
तीन डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया, जिनमें डॉ. अमित, डॉ. विनोद और डॉ. ज्योति शामिल रहे। चिकित्सकों ने भी पहले कभी एक साथ एक ही परिवार के इतने शवों के पोस्टमार्टम नहीं किए थे। मोर्चरी पर सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

5 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
यह रहा मौत का कारण
सीएमओ ने बताया कि जब मस्तिष्क में रक्त वाहिका फट जाती है और रक्त से भर जाती है, तो यह धमनी में रुकावट पैदा करती है, जिससे रक्त का थक्का बन जाता है। इस रुकावट के परिणामस्वरूप मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। यही मृत्यु का कारण बन जाता है। इस हादसे में भी ऐसा ही हुआ।

 
विज्ञापन

6 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
ऐसा किसी के साथ न हो
मोर्चरी पर चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों के अलावा मृतकों के रिश्तेदार और परिवार वाले भी मौजूद थे। सबका यही कहना था कि ऐसा हादसा किसी के साथ न हो। एक परिवार के 10 लोगों की एक साथ मौत होना, इससे दुखद क्या हो सकता है। जो बच गए हैं उन्हें भी यह गम ताउम्र रहेगा। वो अपने आप को कैसे संभालेंगे। परिवारवालों का यही कहना था कि इस गम को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
 
विज्ञापन

7 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
मलबे में दबने से दस की मौत
आपको बता दें कि मेरठ की जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम गिरे मकान में मरने वालों की संख्या रविवार सुबह दस पहुंच गई। छह शव शनिवार को निकाले गए थे, जबकि रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चार शव रविवार सुबह निकाले गए।

8 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मृत पशुओं के लिए भी शासन से मुआवजा दिलाया जाएगा।

9 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत से जाकिर कॉलोनी में कोहराम मचा रहा। शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर डेढ़ बजे तक सभी शव वापस जाकिर कॉलोनी लाए गए।

10 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
यहां से शाम को दस शवों को दफनाने के लिए हापुड़ रोड ताला फैक्टरी हंडिया वाले कब्रिस्तान में ले जाया गया, रात 10 बजे तक दफनाने की प्रक्रिया चली। हादसे के चलते कॉलोनी की सभी दुकानें बंद रहीं।

11 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ हादसा
लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे जाकिर कॉलोनी में नफ्फो उर्फ नफीसा (65) पत्नी अलाउद्दीन का तीन मंजिला मकान गिर गया था। मलबे में मकान के प्रथम और द्वितीय तल पर मौजूद नफ्फो और उसका पुत्र साजिद (36), साजिद की पुत्री सानिया (15) और पुत्री रिजा (10) व पुत्र साकिब (12) दब गए।

12 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
साजिद के भाई नईम की पत्नी अलीशा (25), अलीशा की छह माह की पुत्री रिमशा उर्फ हिमसा, दूसरे भाई नदीम की पत्नी फरहाना (27), तीसरे भाई आबिद की पुत्री आलिया (8), पड़ोसी रिश्तेदार सरफराज की पुत्री समरीन (4) समेत 15 लोग दब गए थे। 

13 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने 16 घंटे तक रेस्क्यू कर इन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां नफ्फो, साजिद, सानिया, रिजा, साकिब, अलीशा, रिमशा, फरहाना, समरीन और आलिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सायमा उर्फ सायना अस्पताल में भर्ती हैं।

14 of 16
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
सूफियान को छुट्टी दे दी गई है। रविवार को अलीशा, रिमशा, आलिया और फरहाना के शव मलबे से निकाले गए। नफ्फो के तीन पुत्रों शाकिब, नदीम और नईम को शनिवार को ही सुरक्षित निकाल लिया गया था।

15 of 16
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की सूची
1. नफ्फो उर्फ नफीसा (65) पत्नी अलाउद्दीन।
2. साजिद (36) पुत्र अलाउद्दीन।
3. सानिया (15) पुत्री साजिद।
4. रिजा (10) पुत्री साजिद।
5. साकिब (12) पुत्र साजिद।
6. अलीशा (25) पत्नी नईम।
7. रिमशा उर्फ हिमशा (6 माह) पुत्री नईम।
8. फरहाना (27) पत्नी नदीम।
9. आलिया (8) पुत्री आबिद।
10. समरीन (8) पुत्री सरफराज।
 
विज्ञापन

16 of 16
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
घायलों के नाम
1. सायमा (35) पत्नी साजिद। अस्पताल में भर्ती।
2. सूफियान (7) पुत्र पप्पू
3. साकिब (20) पुत्र अलाउद्दीन।
4. नदीम (26) पुत्र अलाउद्दीन।
5. नईम (22) पुत्र अलाउद्दीन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें