फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: कोर्ट ने कहा-जुर्म के अनुरूप सजा देना धर्म, सौरभ की मां बोली-फैसले से संतुष्ट; 'राधा' साहिल की

Wed, 14 Oct 2026 06:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ नीला ड्रम केस: मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद अदालत की महाभारत संबंधी टिप्पणी चर्चा में है। सौरभ की मां ने फैसले पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड फैसला - फोटो : अमर उजाला
देश भर में चर्चित मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। वहीं इस मामले में फैसले के बाद अदालत की महाभारत से जुड़ी टिप्पणी चर्चा में है। अदालत ने अपराध और सजा के संबंध में धर्म का उल्लेख किया। वहीं अदालत के फैसले को अभियोजन पक्ष ने महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बताया है।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड, फैसला सुनते ही रो पड़े; अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
के के चौबे, अभियोजन पक्ष के वकील - फोटो : अमर उजाला
अदालत के फैसले के बाद जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह अदालत का ऐतिहासिक फैसला है और इससे पूरे देश में संदेश जाएगा कि अपराध करने से पहले अपराधियों को उसके परिणामों के बारे में सोचना चाहिए।

चौबे ने कहा कि यह ऐसा कृत्य था, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित किया। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान अपराध की गंभीरता और क्रूरता का हवाला देते हुए दोनों दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन

3 of 6
सौरभ हत्याकांड, नीला ड्रम केस, मेरठ कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
सौरभ की मां बोलीं- फैसले से संतुष्ट, ऐसे अपराध पर मिलनी चाहिए कड़ी सजा
मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद सौरभ राजपूत की मां ने फैसले पर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध करने वालों को मृत्युदंड मिलना ही चाहिए। उनके बयान से स्पष्ट हुआ कि वह अपने बेटे की हत्या के मामले में अदालत के फैसले को उचित मानती हैं।

यह भी पढ़ें: मुस्कान-साहिल को मृत्युदंड: पति को ड्रम में भरने वाली कातिल पत्नी मांग रही रहम की भीख, फूट-फूटकर रोया प्रेमी

4 of 6
सौरभ की बुआ - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान की दोनों बेटियों के भविष्य पर अलग-अलग रुख
सौरभ की मां ने मुस्कान की दोनों बेटियों के भविष्य को लेकर अलग-अलग रुख सामने आया। उन्होंने बड़ी बेटी के नाना-नानी के पास रहने की बात कही और कहा कि परिवार उसे अपना लेगा। दूसरी ओर, जेल में मुस्कान के साथ रह रही छोटी बच्ची को अपनाने और उसके डीएनए टेस्ट से उन्होंने इनकार किया।उन्होंने दावा किया कि मुस्कान की छोटी बेटी का पिता साहिल है।
विज्ञापन

5 of 6
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चियों का मुद्दा इस मामले में पहले भी चर्चा में रहा है। सजा पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने मुस्कान की दोनों बेटियों के भविष्य और परवरिश का हवाला देकर अदालत से कम सजा देने की अपील की थी। हालांकि, अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मृत्युदंड का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
क्या था मेरठ का चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड?
सौरभ राजपूत की हत्या का मामला मार्च 2025 में सामने आया था। पुलिस जांच के अनुसार, सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला इस हत्या में शामिल थे। आरोप था कि हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में रखा गया और सीमेंट से ढककर छिपाने की कोशिश की गई।

शव बरामद होने और पुलिस जांच आगे बढ़ने के बाद यह मामला देशभर में चर्चा में आया। जांच में पुलिस ने परिस्थितिजन्य, इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों की मदद ली। अभियोजन पक्ष ने अदालत में इन साक्ष्यों के आधार पर दोनों के खिलाफ पैरवी की।

जिला अदालत ने 30 सितंबर 2026 को मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया था। इसके बाद 14 अक्टूबर 2026 को सजा सुनाई गई। मृत्युदंड के फैसले के बाद सौरभ की मां की प्रतिक्रिया और अभियोजन पक्ष का बयान मामले की प्रमुख चर्चाओं में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें