फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त, फिर तलाक की बात; पति का कत्ल

Thu, 01 Oct 2026 12:58 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ का सौरभ हत्याकांड: साल 2016 में सौरभ रस्तोगी और मुस्कान की मुलाकात हुई थी। परिवार की सहमति के बाद दोनों ने शादी कर ली। 2019 में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया। कुछ साल बाद मुस्कान की जिंदगी में बचपन के दोस्त साहिल की वापसी हुई। साहिल से रिश्ते के बाद 2021 में मुस्कान और सौरभ के बीच तलाक तक बात पहुंची थी।
विज्ञापन
1 of 16
Meerut Blue Drum Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सौरभ राजपूत और मुस्कान की कहानी की शुरुआत मोहब्बत से हुई। दोनों ने परिवार की सहमति के बाद शादी की और उनके घर बेटी पीहू ने जन्म लिया लेकिन कुछ साल बाद मुस्कान की जिंदगी में बचपन का परिचित साहिल दोबारा आया। इसके बाद रिश्तों में ऐसा बदलाव आया कि बात तलाक तक पहुंच गई और आखिरकार सौरभ की हत्या कर दी गई।

मुस्कान और साहिल बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित विवेकानंद स्कूल में आठवीं कक्षा तक साथ पढ़ाई की थी। आठवीं के बाद दोनों अलग-अलग स्कूलों में चले गए और इसके बाद उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई।
 
विज्ञापन

2 of 16
saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी सौरभ मर्चेंट नेवी में नौकरी करते थे। सौरभ के घर के पास ही मुस्कान के नाना अनिल रस्तोगी रहते थे। अनिल रस्तोगी ज्योतिषी थे।
विज्ञापन

3 of 16
Meerut saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान अक्सर ब्रह्मपुरी के गौरीपुरा मोहल्ले से अपने नाना के घर आती थी। सौरभ का भी अनिल रस्तोगी के घर आना-जाना था। इसी दौरान 2016 में सौरभ और मुस्कान की मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम हो गया।
 

4 of 16
Saurabh Murder - फोटो : अमर उजाला
परिवार की सहमति के बाद हुई शादी, 2019 में बेटी का जन्म
सौरभ और मुस्कान शादी करना चाहते थे लेकिन शुरुआत में दोनों के परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। बाद में परिवार के लोग मान गए और 2016 में दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद सौरभ ने नौकरी छोड़ दी और परतापुर की प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने लगे।
विज्ञापन

5 of 16
Saurabh Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 में बेटी पीहू का जन्म हुआ। इसके कुछ दिन बाद सौरभ लंदन चले गए और वहां अपने दोस्त के साथ बेकरी में नौकरी करने लगे। लंदन में रहने के दौरान सौरभ फोन पर मुस्कान से बातचीत करते थे। मुस्कान वीडियो कॉल के जरिए सौरभ की बेटी से भी बात कराया करती थी।
विज्ञापन

6 of 16
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
पुराने परिचित साहिल की दोबारा हुई एंट्री
इसी दौरान मुस्कान की जिंदगी में साहिल की दोबारा एंट्री हुई। साथ पढ़ने वाले कुछ साथियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसी ग्रुप के माध्यम से मुस्कान और साहिल की फिर बातचीत शुरू हुई। दोनों के बीच पर्सनल चैट होने लगी।
विज्ञापन

7 of 16
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शॉप्रिक्स मॉल में दोनों की मुलाकात हुई और फिर बातचीत के साथ मिलना-जुलना भी जारी रहा। दोनों कई बार ऋषिकेश और मसूरी घूमने गए। मामला तब सामने आया जब मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मकान मालिक ने फोन पर इसकी शिकायत सौरभ से की थी।

8 of 16
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
रिश्ते की जानकारी हुई तो 2021 में तलाक तक पहुंची बात
मुस्कान और साहिल के रिश्ते की जानकारी सौरभ को हुई तो उन्होंने अपने परिवार से बातचीत की। वर्ष 2021 में सौरभ ने तलाक के कागजात भी तैयार करा लिए थे। हालांकि बाद में दोनों के बीच सहमति बनी कि तलाक नहीं लेंगे और बेटी के जीवन को देखते हुए साथ रहेंगे।

9 of 16
कातिल साहिल,मुस्कान और मृतक सौरभ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी मुस्कान ने साहिल से मिलना बंद नहीं किया। सौरभ जब मेरठ आते थे तो वह साहिल से नहीं मिलती थी लेकिन सौरभ के जाने के बाद फिर साहिल से मिलने लगती थी।इस बार साहिल दो साल बाद लंदन से मेरठ आया था। इसके बाद सौरभ की हत्या कर दी गई।
 

10 of 16
मुस्कान के साथ डांस करता सौरभ - फोटो : वीडियो ग्रैब
नवंबर 2024 में बनाई थी सौरभ को मारने की योजना
पुलिस ने घटना का खुलासा किया था तो सामने आया कि मुस्कान और साहिल ने नवंबर 2024 में सौरभ को मारने की योजना बनाई थी। दोनों सौरभ को रास्ते से हटाकर साथ रहना चाहते थे। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए भी उन्होंने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।

11 of 16
नीला ड्रम केस, सौरभ हत्याकांड, साहिल मुस्कान केस - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए नवंबर में दोनों गांव-गांव गए और यह पता किया कि जानवर के मरने के बाद उन्हें कहां दबाया जाता है। उनका उद्देश्य सौरभ की हत्या के बाद शव को वहां दबाना था, ताकि किसी को इसका पता न चल सके।
 

12 of 16
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ राजपूत की हत्या में पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी दोषी करार
मेरठ जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने बुधवार को सौरभ राजपूत की हत्या की आरोपी उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया है। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी। हत्या आरोपी मुस्कान और साहिल की जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। अदालत का फैसला सुनने के बाद दोनों रोते हुए अपनी-अपनी बैरक में लौट गए। यह हत्याकांड देशभर में नीले ड्रम कांड से काफी चर्चित रहा है।

13 of 16
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्रानगर निवासी सौरभ राजपूत ने ब्रह्मपुरी निवासी मुस्कान रस्तोगी से 2016 में प्रेम विवाह किया था। सौरभ लंदन में नौकरी करते थे और पत्नी मुस्कान मेरठ में रहती थी। इसी दौरान मुस्कान का अपने पुराने दोस्त साहिल शुक्ला से करीबी संबंध बन गए। 

 

14 of 16
साहिल और मुस्कान को डीजी कोर्ट में सजा सुनाने के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
24 फरवरी 2025 को सौरभ अपनी छह साल की बेटी और पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से घर आए थे। संबंधों में बाधा बनने पर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात हत्या कर दी। 

 

15 of 16
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या करने से पहले मुस्कान ने सौरभ के खाने में नशीली दवा मिला दी। जब सौरभ बेसुध हो गए तो मुस्कान ने फोन करके अपने प्रेमी साहिल को घर बुला लिया। दोनों ने मिलकर उस्तरे और चाकू से सौरभ की हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन

16 of 16
कोर्ट में सजा सुनाने के बाद कोर्ट से बाहर मीडिया को जानकारी देते सौरभ के अधिवक्ता विजय बहादुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव को टुकड़े करके नीले ड्रम में भरने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी के साथ घूमने चली गई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को उनके घर से 19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अदालत में 12 मई 2025 को करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल थी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें