फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बवाल: पांच घंटे तक सुलगते रहे भूसा मंडी और मछेरान, पुलिस व कैंट बोर्ड के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा

Thu, 07 Mar 2019 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर में दंगा भड़काने की पूरी साजिश थी। करीब पांच घंटे तक भूसा मंडी, मछेरान बुरी तरह सुलगते रहे। कानून व्यवस्था चरमराती नजर आ रही थी। बवालियों के सामने पुलिस हथियारों के साथ भी बेबस थी। सदर पुलिस, कैंट बोर्ड के अधिकारियों के प्रति भी लोगों में जबरदस्त आक्रोश था।

कई घंटे चले इस बवाल को पुलिस किसी तरह थामने में कामयाब तो हो गई लेकिन इस चंद घंटों की अराजकता ने कितने ही परिवारों को दुख की आग में जलता छोड़ दिया। आगे तस्वीरों में देखें कैसा था पांच घंटे चले इस बवाल का मंजर: -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
मेरठ बवाल
बेकसूर लोगों के चेहरों पर खौफ भी साफ था। पुलिस व क्षेत्रीय लोग आक्रोशित लोगों को समझाते रहे कि बवाल मत करो। आग बुझाने में पुलिस का सहयोग करो। जैसे तैसे करके पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में कामयाब हुई। 
विज्ञापन

3 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम कैंट बोर्ड टीम और सदर बाजार पुलिस भूसा मंडी में अवैध मकान का ध्वस्तीकरण करने पहुंची। इकराम का मकान ध्वस्त करने के दौरान लोग हंगामा करने लगे। भूसा मंडी और मछेरान के लोगों की भीड़ ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।

4 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान झड़प में पुलिस से छीना वायरलेस सेट और असलहा बरामद कर पुलिस ने मामला शांत करा दिया। लेकिन उसके बाद अचानक से झुग्गियों में आग भड़क गई, जिसकी चपेट में धार्मिक स्थल भी आ गया। रात के नौ बजे तक भूसा मंडी, मछेरान में अराजकता का माहौल रहा।
विज्ञापन

5 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
इस बीच पुलिस के साथ भी मारपीट हो गई। पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी रही। डीएम और एसएसपी ने आरएएफ बुलाई। तब जाकर स्थिति संभली। वहीं, भूसा मंडी के लोगों ने एसओ सदर बाजार, भूसा मंडी चौकी इंचार्ज और कैंट बोर्ड के सीईई के खिलाफ तहरीर दी है।

 
विज्ञापन

6 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
कहा- बदला लेना जानते हैं 
इस दौरान अफवाह फैला दी गई कि धार्मिक स्थल में पुलिस ने आग लगाई है। भीड़ में से कुछ लोग बोले कि पुलिस से बदला हम भी लेना जानते हैं। भूसा मंडी में अवैध मकान का ध्वस्तीकरण हुआ तो महिलाएं चिल्लाने लगीं।
विज्ञापन

7 of 13
मेरठ बवाल
महिलाएं पहले पुलिस और कैंट बोर्ड की कार्रवाई पर नाराज थीं। झुग्गियों में आग लगने पर बचाओ-बचाओ का शोर मच गया। लोग चिल्लाने लगे कि आग में उनका परिवार फंसा हुआ है। कुछ लोगों ने मशक्कत कर आग से महिलाओं और बच्चों को निकाला। 

 

8 of 13
मेरठ बवाल
दहशत में कटी रात, जागते रहे लोग 
मछेरान में बवाल के बाद दर्जन भर से अधिक परिवारों की रात दहशत में कटी। आलम यह था कि पूरी रात यह लोग जागते रहे। हालांकि पुलिस अफसरों ने ही देर रात उन्हें उनके घर तक पहुंचाने का काम किया। घटना से वह इतने डरे हुए थे कि पुलिस की मौजूदगी भी उन्हें खुद की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त नहीं कर सकी।

9 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर बाद जिस जगह यह घटना घटी, वह कैंट बोर्ड के बंगला नंबर 201 में आता है। यहां दर्जनों परिवार कई वर्षों से रहते चले आ रहे हैं। कहने को यहां मिश्रित आबादी है। लेकिन समुदाय विशेष की संख्या यहां अधिक बताई जाती है। बवाल होने की जानकारी कुछ ही देर में पूरे बंगला क्षेत्र में रह रहे लोगों के बीच आग की तरह फैल गई।

 

10 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब कुछ लोगों ने समुदाय विशेष द्वारा आगजनी और पथराव करने का शोर मचा दिया। यहां रह रहे दर्जन भर से अधिक हिंदू परिवार घरों को खुला छोड़कर बाहर की ओर दौड़े और अपनी जान बचाई।

 

11 of 13
मेरठ बवाल
कई घंटे तक दहशत उनके चेहरे पर साफ दिखी। बिलख-बिलखकर रोते हुए महिला और बच्चे देखे गए। महिलाओं ने थानाध्यक्ष सदर विजय कुमार और इंस्पेक्टर जानी सुभाष अत्री से बात की। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे भूख से परेशान हैं और उनके पास पैसे भी नही हैं। 

 

12 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षाएं होंगी यथावत
भूसा मंडी के पास वेस्ट एंड रोड पर सीबीएसई के सभी प्रमुख स्कूल हैं। इस रोड पर जीटीबी, एमपीएस, एमपीजीएस, दीवान पब्लिक स्कूल, ऋषभ एकेडमी, आधारशिला पब्लिक स्कूल सभी सीबीएसई के स्कूल हैं। लोगों को सोशल मीडिया के जरिए आग की सूचना मिली तो अंदेशा हुआ कि गुरूवार का पेपर निरस्त तो नहीं हो जाएगा। सीबीएसई के एग्जाम सिटी कोऑर्डिनेटर एचएम राउत ने बताया कि कोई पेपर निरस्त नहीं हैं। आईसीएसई बोर्ड में बिजनेस स्टडीज का पेपर होगा। सीबीएसई दसवीं में गणित व बारहवीं में भूगोल व बायोटेक्नालॉजी का पेपर यथावत होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
शिकंजा कसेगी पुलिस  
कैंट बोर्ड ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। आगजनी, तोड़फोड़ व लोगों से लूटपाट करने वाले बवालियों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। सदर थाने में कैंट बोर्ड, भूसा मंडी चौकी इंचार्ज और रोडवेज चालक की तरफ से मुकदमा दर्ज हुआ है।  देहली गेट थाने में वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। -नितिन तिवारी, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें