फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के बाद मेरठ में हालात तनावपूर्ण, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, बवाल की असली वजह आई सामने

Wed, 06 Mar 2019 07:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ बवाल
यूपी में एक तरफ जहां आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगरमियां तेज हो गई हैं। वहीं असामाजिक तत्वों द्वारा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में माहौल बिगाड़ने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।धार्मिक स्थल पर आगजनी के बाद मेरठ में कई तरह की अफवाहें फैला दी गई। जिसकी वजह से शहर के हालात बिगड़ गए। मेरठ में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आगे जानिए, आखिर क्या है बवाल की असली वजह: -
विज्ञापन

2 of 9
मेरठ बवाल
मेरठ जिले में बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो लोगों ने फायरिंग करते हुए पुलिसकर्मियों से वायरलेस और हथियार छीन लिए। आक्रोशित भीड़ ने रोडवेज बसों सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस अधिकारियों को दौड़ा दिया।
विज्ञापन

3 of 9
fire
इस दौरान मेरठ सदर थाना क्षेत्र के भूसा मंडी स्थित बाघ वाला में धार्मिक स्थल पर आगजनी के अलावा और भी कई अफवाहें फैलने से भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव कर दिया। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में ही बस अड्डा भी है जहां से दिल्ली व देहरादून के लिए बसों की आवाजाही रहती है। बवाल में शामिल लोगों ने इन बसों को भी शिकार बनाया।

4 of 9
मेरठ बवाल
सड़क से गुजरती कई बसों के शीशे फोड़े गए और उन पर पथराव किया गया। यही नहीं भीड़ ने बस चालकों के साथ मारपीट की और बस में सवार लोगों से लूटपाट की। इस दौरान कई यात्रियों को काफी चोटें आई हैं। वहीं बवाल की खबर सुनते ही शहर के अधिकतर व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

5 of 9
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने कई वाहनों में आग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 9
मेरठ में बवाल करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
भैसाली डिपो मेरठ के बस चालक सुनील कुमार बताते हैं कि लगभग सौ से डेढ़ सौ लोगों ने उनकी बस पर हमला बोल दिया। बस में सवार एक महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बस में सवार अन्य तीस से भी ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ ने बसों की खिड़कियों को तोड़ा और यात्रियों का सामान भी लूट लिया।
विज्ञापन

7 of 9
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि शहर में अतिक्रमण की वजह से लगने वाले लंबे जाम को लेकर अतिक्रमणकारियों पर पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है। उधर, सरकारी जमीन पर झुग्गी झोंपड़ियों वालों ने कब्जा किया हुआ है। बुधवार को कब्जे और अतिक्रमण को हटवाने के लिए बेगमपुल से लेकर भैंसाली बस स्टैंड तक पुलिस पहुंची थी।

8 of 9
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
ताजा जानकारी के अनुसार डीएम और एसएसपी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। बवाल की जानकारी होते ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस से बातचीत की। हालांकि पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर कांच की कुछ बोतलें भी मिली हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि लोगों ने पेट्रोल बम के रूप में इन्हें इस्तेमाल किया होगा।
विज्ञापन

9 of 9
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि कैंट बोर्ड की टीम बंगला नंबर 201 पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए पहुंची थी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़े कूड़े में आग लगा दी। जिससे आग फैलकर अन्य झुग्गियों में लग गई। इसके अलावा धार्मिक स्थल में भी आग लगी है। लेकिन शहर में कई तरह की अफवाहें फैला दी गई, जिससे शहर में तनाव की स्थिति बन गई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें