मेरठ बवाल
अब तक 30 बवाली चिह्नित, तीन और मुकदमे दर्ज
फोटो और वीडियो के माध्यम से पुलिस ने 80 संदिग्ध लोगों के नाम लिख लिए है। दिल्ली रोड पर अराजकता हुई थी, इसको देखते हुए तीन और मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। अब तक इस मामले में सात मुकदमे तीन अलग-अलग थानों में दर्ज हुए हैं। पुलिस ने बताया चिह्नित किए गए आरोपियों की संख्या 30 पहुंच गई है।