फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछेरान आखिर क्यों है बदनाम, यहां हर बार पिटी पुलिस, बन चुका है माफियाओं का बड़ा अड्डा

Thu, 07 Mar 2019 06:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
इस मकान को पहुंची थी टीम
यह भूसा मंडी और मछेरान है। यहां तो पुलिस अक्सर पिटती रहती है। छापेमारी, दबिश हो या फिर अवैध निर्माण पर कार्रवाई का मसला,  पुलिस को मुंह की खानी पड़ी। इसके बावजूद पुलिस बुधवार को आधी अधूरी तैयारियों के साथ भूसा मंडी में पहुंची और बवाली अपनी प्लानिंग में कामयाब हो गए। लोग बवाल करते रहे और पुलिस तमाशबीन बनकर देखती रही। 
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ बवाल
यहां तो स्मैक माफिया भी हैं 
मछेरान में स्मैक माफिया तसलीम का बड़ा नेटवर्क है। जहां से वह नशीले पदार्थ सप्लाई करता है। लोगों को जानकारी है कि यहां पर स्मैक समेत कई गोरखधंधे चलते है। इसकी जानकारी पुलिस को भी है। पुलिस ने कई जगह सेटिंग से यह धंधा चलाया हुआ है। जिसके चलते अवैध धंधा करने वाले माफियाओं खुलेआम स्मैक व नशीला पदार्थ बेचते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ बवाल
दबिश के दौरान भूसा मंडी और मछेरान में होते रहे हैं पुलिस पर हमले 
बुधवार देर रात एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह वेस्ट एंड रोड पर पहुंचे। वहां माहीगीर एकता समिति के अध्यक्ष सईद और आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। 

एसपी सिटी ने भीड़ को चेताया 
एसपी सिटी ने दोनों से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे लोगों को समझाने की बात कही। कहा कि पुलिस घटना के दौरान के फोटो और वीडियो जुटा रही है। जितने चेहरे इस दौरान सामने आएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

4 of 5
मेरठ बवाल
महिलाओं के तीखे बोलों ने पुरुषों को उकसाया
बवाल के पीछे दो महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले जा रही थी। लेकिन पुलिस से छूटकर भाग गईं। महिलाओं ने अपने परिवार के लोगों को ताना मारा कि चूड़ियां पहन लो। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूटा। उन्होंने पुलिस पर पथराव कर अराजकता फैलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ बवाल
...पाकिस्तान ने हमला कर दिया
भूसा मंडी की झुग्गियों में आग लगी तो उनमें रखे सिलिंडर तेज आवाज के साथ फटने लगे। धुएं का ऐसा गुबार उठा कि आसपास के लोग घरों से निकलकर कहने लगे कि क्या पाकिस्तान ने हमला कर दिया। धमाकों की आवाज और धुआं देखकर भूसा मंडी में ही शोर मच गया कि पाकिस्तान ने हमला कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें