फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बवाल: दो मीटर की चादर के नीचे तीन-तीन परिवार, तबाह हो गई जीवन भर की कमाई

Sun, 10 Mar 2019 05:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
आग से आशियाना राख होने के बाद एक चादर के नीचे रह रहे परिवार, अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भूसा मंडी बवाल में जहां करीब 200 परिवारों के आशियाने राख हो गए। वहीं जिंदगी से संघर्ष करने के लिए ये परिवार अभी भी बेघर हैं। 24 घंटे यह पीड़ित लोग खुले आसमान के नीचे गुजार रहे हैं। आग से नुकसान के बाद इन परिवारों के सामने समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ बवाल
छह मार्च को बवालियों ने जमकर बवाल काटा था। आगजनी हुई तो करीब 200 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। शनिवार को चौथे दिन भी यह हालात थे कि दोपहर को धूप से बचने के लिए दो मीटर की चादर के नीचे तीन-तीन परिवार एक साथ थे। अफसाना का कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं। आग में सब कुछ जलकर राख हो गया। कुछ भी नहीं बचा। पूरे जीवन की कमाई तबाह हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ बवाल
अलीम का कहना है कि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। 19 साल की बेटी का निकाह करना था। लेकिन आग में सब कुछ चला गया। मेहनत मजदूरी करके जैसे तैसे परिवार का गुजारा किया जा रहा था। आग से झोपड़ी जलने के बाद बच्चों और पत्नी को खाना भी नसीब नहीं हो रहा। कुछ लोग खाना बांटकर सेवा कर रहे हैं।

4 of 6
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
रुकैया ने कहा कि शनिवार को धूप तेज निकली तो बच्चों के लिए कपड़े की चादर बांधनी पड़ी। इसमें महिलाएं और बच्चों को किसी तरह धूप से बचने के लिए यही बचा है। भूसा मंडी में ही एक ढेर से महिलाएं और अन्य लोग कपड़े तलाश रहे थे। वहीं, मुख्य स्थानों पर जहां पुलिस फोर्स का पहरा था। रास्तों में भी पीड़ित लोगों में चर्चा रही कि सरकार भी कोई मदद उनकी नहीं कर रही।
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ बवाल
जला हुआ सामान देखा
जिन झोपड़ियों में आग से सब कुछ जल गया, इनमें लोहे का सामान ही कुछ बचा। पीड़ित परिवारों ने लोहे और अन्य सामान को भी समेटना शुरू कर दिया। जिन लोगों की जहां-जहां झोपड़ी थी वहीं पर सामान रखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
बाहर से लाया जा रहा खाना
भूसा मंडी में जहां पीड़ित लोग रास्तों में ही दिन-रात गुजार रहे हैं। वहीं इन पीड़ित परिवारों के लोगों के खाने के लिए भोजन की व्यवस्था अलग स्थान पर की गई हैं। दूसरे स्थानों से बनाकर खाना लाया जा रहा है। जहां बच्चों, महिलाओं और पीड़ित लोगों को खाना दिया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें