फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव आज, कोरोना से बेखौफ दिखे मतदाता, जुटाई भीड़, तस्वीरें

Thu, 26 Nov 2020 12:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
मेरठ बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 26 नवंबर यानी आज हो रहा है। वहीं इस दौरान कोराना से बचाव के सारे दावे फेल हो गए। चुनाव स्थल पर काफी संख्या में वकील एकत्र हुए और मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया। आगे तस्वीरों में देखें चुनाव के दौरान कैसे उड़ीं सामाजिक दूरी की धज्जियां


 
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
मेरठ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। इससे पहले चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के सुझाव देते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र भी दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इस बार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महावीर त्यागी, सचिन चौधरी पैनल एवं रविदत्त शर्मा, विनोद चौधरी पैनल हैं। वहीं एसोसिएशन के तकरीबन 3500 सदस्य हैं। बार एसोसिएशन के महामंत्री नरेशदत्त शर्मा ने बताया कि चुनाव के चलते बुधवा को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और गुरुवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। 
 

4 of 5
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए तमाम कोशिश कर रहा है लेकिन जनता इसे नहीं समझ रही है। इसकी बानगी गुरवार को मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में देखने को मिली।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में मतदाताओं ने न तो मास्क पहना हुआ था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलौ किया। दो गज दूरी भी यहां जरूरी नहीं दिखी। जाहिर है इस तरह की लापरवाही के चलते कोरोना महामारी का खतरा बढ़ने की आशंका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें