अतुल हत्याकांड में नया मोड़ आया है। स्कूल संचालक को डसवाने वाले सपेरे नहीं दुकानदार निकले हैं। वो ही करैत सांप लेकर आए थे। एक युवक की मां ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वारदात से जुड़े कई किरदार अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में बृहस्पतिवार रात नींद की गोलियां देने के बाद सांप से डसवा कर की गई अतुल की हत्या के मामले में हर दिन नया मोड़ सामने आ रहा है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा महज चार घंटे में करने का दावा करते हुए मुख्य आरोपी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार सहित चार लोगों को जेल तो भेज दिया, लेकिन वारदात से जुड़े कई अहम किरदार पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं कि यह पुलिस की ढील है या परदे के पीछे कोई बड़ा खेल चल रहा है। वारदात में प्रयुक्त अति जहरीले करैत सांप की तस्करी कहां से की गई, इसका पता लगाने में पुलिस अब तक पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
2 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जिन्हें शुरुआत में पेशेवर सपेरा समझ रही थी, वह दुकानदार निकले। तुषार को सांप उपलब्ध कराने वाले आरोपी सोनू और उदय कस्बे तथा आसपास के देहाती बाजारों में कपड़े और कॉस्मेटिक की फड़ लगाते हैं।
उदय की मां ज्योति का कहना है कि उसका बेटा सपेरा नहीं है, वह तो छोटे कीट-पतंगों से भी डरता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इन फड़ विक्रेताओं के पास करैत जैसा खतरनाक सांप कहां से आया और इसके पीछे वन्यजीव तस्करी का कौन सा बड़ा रैकेट काम कर रहा है।
4 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आखिर कौन है प्रतिबंधित दवाओं के सप्लायर
पुलिस और ड्रग्स विभाग की लापरवाही या मेहरबानी से कस्बे के अधिकतर मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। अतुल हत्याकांड का दूसरा सबसे बड़ा अनसुलझा पहलू प्रतिबंधित नशीली दवाइयां भी हैं। वारदात के वक्त अतुल को दूध में मिलाकर भारी मात्रा में नींद की गोलियां दी गई थीं।
विज्ञापन
5 of 18
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के इतनी मात्रा में नशीली गोलियां किसने और कहां से उपलब्ध कराई, पुलिस इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
6 of 18
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर में सक्रिय झोलाछाप और मेडिकल स्टोर संचालकों की भूमिका को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आरोप है कि पुलिस ने इस सिलसिले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
7 of 18
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों का कहना है कि पुलिस ने मुख्य आरोपियों को जेल भेजकर अपनी पीठ तो थपथपा ली है, लेकिन जहरीले सांपों की तस्करी करने वाले और अवैध रूप से नशीली दवाएं बेचने वाले असली गुनहगारों को क्यों बचाया जा रहा है।
8 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ पंकज लवानिया का कहना है अतुल हत्याकांड के षड्यंत्र की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
9 of 18
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल हत्याकांड: आरोपी जेल भेजे गए
मेरठ के हस्तिनापुर में पति अतुल पंवार की नींद की गोलियां खिलाने के बाद सांप से डसवाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी स्कूल बस चालक तुषार और दोनों युवक राजू और उदय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
10 of 18
तुषार के घर के बाहर खड़ी अतुल की स्कूल वैन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार, स्कूल संचालक अतुल कुमार की हत्या के लिए आरोपियों ने पहले उन्हें नींद की गोलियां खिलाईं। इसके बाद तुषार ने उदय की मदद से कॉमन करैत सांप के जरिए अतुल को डसवाया ताकि मौत को प्राकृतिक सर्पदंश का हादसा दिखाया जा सके। घटना के बाद पत्नी ने लंबा नाटक किया, लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच और परिजनों के संदेह ने इस सुनियोजित साजिश का राज खोल दिया।
11 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाई और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। दामिनी, प्रेमी तुषार, दो अन्य आरोपी सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
12 of 18
आरोपी पत्नी दामिनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने दोस्तों की मदद ली। दोनों आरोपी हस्तिनापुर निवासी हैं। मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। जबकी उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना जे ब्लॉक की ही रहने वाली थी। दोनों का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पिछले चार माह से दोनों छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहते थे।
13 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महीने पहले दोनों ने कस्बे में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल शुरू किया था। शुक्रवार सुबह अतुल अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी दामिनी ने लोगों को बताया कि अतुल को सांप ने डस लिया है। अतुल के बिस्तर पर एक सांप भी मिला, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मार डाला।
14 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के हाथ और पैर पर सांप के डसने के निशान भी थे। शुरुआत में मामला सामान्य सर्पदंश जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही उनके बेटे की हत्या की है।
15 of 18
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांप को वहीं छोड़ दिया
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया है कि परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अतुल के स्कूल में तीन माह से ही बस चालक के तौर पर कोहला, मवाना निवासी तुषार काम करता था। अतुल की पत्नी दामिनी का तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
16 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी के चलते अतुल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। दोनों की मंशा अतुल के बीमे के 20 लाख रुपये हड़पने की भी थी। इसमें से पांच लाख रुपये दोस्तों को देने थे।
17 of 18
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिश के तहत सबसे पहले तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदी और दामिनी को दीं। दामिनी ने यह गोलियां खाने में मिलाकर अतुल को खिला दी। रात करीब दो बजे जब अतुल गहरी नींद में सो गए तब तुषार ने उदय को वहां बुलाया और सांप से अतुल के हाथ-पैर पर डसवा दिया।
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सांप को जानबूझकर बिस्तर पर ही छोड़ दिया गया, ताकि यह प्राकृतिक सर्पदंश जैसा प्रतीत हो। तुषार और उदय रात में ही वहां से चले गए। सुबह होने पर दामिनी ने इसे हादसा बताते हुए पूरा नाटक रचा।