चुनौतियों को स्वीकारने और फिर उनसे लड़ने का अपना अलग ही मजा होता है। ठीक ऐसा ही कुछ मेरठी अरुण कुमार ने कर दिखाया है। शायद आपको सुनने में यकीन न हो, लेकिन यह सच है कि अरुण ने मेरठ से लद्दाख तक की यात्रा साइकिल से की है। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 21
साइकिल से लद्दाख की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जंगेठी के 28 वर्षीय अरुण भी चुनौतियों को मात देने का हौसला रखते हैं। यहीं वजह है कि उन्होंने हाल ही में मेरठ से लद्दाख का सफर साइकिल से तय किया।
विज्ञापन
3 of 21
साइकिल से लद्दाख की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
वह 31 मई को मेरठ से निकले और 24 जून को लौटे। अरुण ने अमर उजाला को अपने सफर के बारे में बताया।
4 of 21
साइकिल से लद्दाख की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
अरुण के पिता अजीत सिंह सरकारी ड्राइवर हैं। छोटा भाई और अरुण भी ड्राइवर हैं। मां मुनेश गृहणी हैं। साइकिल चलाने के इस शौक को पूरा करने के लिए अरुण ने नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन
5 of 21
साइकिल से लद्दाख की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
अरुण कहते हैं नौकरी से मैं पेट भर रहा था, लेकिन मेरी आत्मा भूखी थी। बहुत कोशिश की, नौकरी और शौक साथ चले। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया तो मैंने नौकरी छोड़ दी। अपने शौक को पूरा करने के लिए अरुण अब तक चार नौकरियां छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 21
साइकिल से लद्दाख की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
130 किलो का वजन लेकर खड़े रास्तों पर साइकिल चलाना आसान नहीं था। मैदान पर जो साइकिल 157 किमी प्रतिदिन चलती वो पहाड़ों पर 30 किमी तक चलाई। एक किमी एक दिन में तय करने की भी नौबत आई।
विज्ञापन
7 of 21
साइकिल से लद्दाख की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
मेरे लिए साइकिलिंग स्पोर्ट्स के तौर पर नहीं है। यह केवल मेरा शौक है। 17 जुलाई को साइकिल से बाघा बॉर्डर का सफर तय करने जा रहा हूं। मेरठ से लद्दाख के सफर में करीब 80 हजार रुपये का खर्च मैंने खुद वहन किया है।
8 of 21
साइकिल से लद्दाख की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
मुश्किलों से भरा था सफर
मेरठ से लद्दाख का सफर साइकिल से आसान नहीं था। बकौल अरुण इस सफर में 25 बार साइकिल टूटी, जिसे उसी जगह पर बनाया। मेरी साइकिल भी ट्रैकिंग वाली नहीं बल्कि सामान्य है। इसलिए मेरे लिए यह सफर अधिक मुश्किल था।
9 of 21
साइकिल से की लद्दाख की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
हाई ऑल्टीट्यूट पर तेज हवा, माइनस तापमान में ऑक्सीजन की भी परेशानी थी। इस दौरान कोल्ड स्ट्रोक भी हुआ। लेकिन इरादा नहीं बदला। नदी, पहाड़, ऊंचे-नीचे रास्ते सब साइकिल से तय किए। कहीं-कहीं पैदल साइकिल खींची। कहीं पैडलिंग की।
10 of 21
साइकिल से लद्दाख की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
आगे देखिए- अरुण के इस सफर की कुछ और शानदार तस्वीरें...