फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस का मलेशिया में धमाल, पत्रकार बनना था अर्चना गौतम का सपना

Tue, 04 Dec 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में परतापुर निवासी अर्चना गौतम ने मलयेशिया में कॉस्मो क्लब द्वारा आयोजित मिस ग्लैमरस प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम किया है। अर्चना गौतम ‘मिस टैलेंट 2018’ में विनर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Archana Gautam
अर्चना गौतम ने 2012 में आईआईएमटी से बीजेएमसी का कोर्स किया। वो पत्रकार बनना चाहती थी, लेकिन उनकी किस्मत में मॉडल बनना लिखा था। 26 वर्षीय अर्चना गौतम बुद्धा, कबूल है, अकबर बीरबल, साथ निभाना साथिया, यह है आशिकी जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
  
 
विज्ञापन

3 of 11
Archana Gautam
उन्होंने ग्रेंड मस्ती, बारात कंपनी, हसीना पारकर फिल्म में भी काम किया। जबकि वाराणसी जंक्शन में आइटम सांग भी कर रही हैं। रविवार को मिस कॉस्मो वर्ल्ड का ग्रेंड फिनाले आयोजित हुआ। जिसमें अर्चना विनर रही। उनका पूरा परिवार फिलहाल मुंबई में रह रहा है।

4 of 11
Archana Gautam
मलयेशिया में आयोजित मिस कास्मो वर्ल्ड में 28 देशों की मॉडल प्रतिभाग कर रही थीं। जिसमें अर्चना गौतम ने मिस टैलेंट 2018 पर कब्जा जमाकर मेरठ का नाम रोशन किया है। मॉडलिंग में वो मिस यूपी, मिस बिकनी इंडिया के खिताब जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 11
Archana Gautam
मॉडलिंग से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वालीं मेरठ निवासी अर्चना गौतम इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। मिस इंडिया बिकनी का खिताब जीतने वाली मेरठ की अर्चना गौतम दो दिसंबर को मलेशिया में होने वाले मिस कॉस्मो वर्ल्ड 2018 के ग्रेंड फिनाले में जलवा दिखाएंगी।
विज्ञापन

6 of 11
Archana Gautam
दुनियाभर के 28 देशों से पहुंचीं मॉडल में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगीं। इस प्रतियोगिता में ग्रेंड फिनाले के लिए भारत की 30 मॉडल में से उनका चयन हुआ था।
विज्ञापन

7 of 11
Archana Gautam
परतापुर निवासी अर्चना गौतम ने कुछ साल पहले मेरठ से मॉडलिंग की शुरुआत की तो वह मिस यूपी चुनी गईं। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख कर लिया। यहां पर उन्होंने अभिनय की शुरुआत 'ग्रेट ग्रेंड मस्ती' फिल्म से की। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'हसीना पारकर' और 'बारात कंपनी' में काम किया।

 

8 of 11
Archana Gautam
टीवी सीरियल कुबूल है, साथ निभाना साथिया, अकबर-बीरबल, बुद्धा और सीआईडी में भी वे काम कर चुकी हैं। अर्चना के 'फोर्थ जंक्शन वाराणसी' में किए गए आइटम सांग को काफी हिट मिल चुके हैं।

9 of 11
Archana Gautam
हाल ही में मंगलौर में आयोजित 'मिस बिकनी इंडिया' का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया था। वह टीवी सीरियल कुबूल है, साथ निभाना साथिया, अकबर-बीरबल, बुड्ढा और सीआईडी में वे काम कर चुकी हैं।

10 of 11
Archana Gautam
अर्चना अब दो दिसंबर को होने वाले मिस 'कॉसमो वर्ल्ड 2018' के ग्रेंड फिनाले की तैयारी में जुटी हैं। अर्चना ने बताया कि ग्रेंड फिनाले को लेकर खासी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

11 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यहां दुनिया के 28 देशों से मॉडल पहुंची हुई हैं। इस प्रतियोगिता को कैरी ली करा रहे हैं। सीटी चिन अर्चना के ट्रेनिंग कोच एवं कोच पूजा बिमराह पीडी ट्रेनर हैं। 
 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें