मेरठ में अमित की मां का कहना है कि बहू रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि बहू इतनी जालिम निकलेगी, ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था। पुलिस ने सपेरे को सरकारी गवाह बनाया है।
मेरठ के बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या से परिवार गमजदा है। अमित की मां मुनेश ने रोते हुए कहा, बेटे के कातिलों रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
उधर, पुलिस ने इस हत्याकांड में सबूत एकत्र करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने सपेरे निखिल उर्फ कृष्णनाथ को सरकारी गवाह बनाया है। उसके बयान दर्ज कर थाने से छोड़ दिया है। पुलिस रविता के फोन की कॉल डिटेल भी जांच में शामिल करेगी।
विज्ञापन
2 of 12
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
अमित हत्याकांड भी चर्चाओं में
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद अमित हत्याकांड भी चर्चाओं में है। सौरभ हत्याकांड में पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभकी हत्या कर शव के टुकड़े नीले ड्रम में सीमेंट भर कर सील कर दिए थे। अकबरपुर सादात के अमित हत्याकांड में भी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की गला दबाकर हत्या कर शव के पास सांप रख दिया, ताकि कत्ल को सांप के डसने से मौत होना दर्शाया जा सके।
विज्ञापन
3 of 12
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या गला दबाकर किए जाने का खुलासा होने पर पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश किया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अमित की मां मुनेश की आंखों के आंसू अभी सूखे नहीं हैं। मां ने कहा- बहू रविता इतनी जालिम निकलेगी, ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था।
4 of 12
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
हमारा पूरा परिवार बर्बाद कर दिया: अमित की मां
उन्होंने कहा कि तीन बच्चे हैं, अमित उसका पूरा ख्याल रखता था, उसे कोई कमी नहीं होने देता था। फिर ऐसा उसने क्यों किया। अमित का मुंह-गला दबाते हुए उसके हाथ भी नहीं कांपे। हमारा पूरा परिवार बर्बाद कर दिया। रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 12
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने हिरासत में लिए गए सपेरे महमूदपुर निवासी निखिल उर्फ कृष्णनाथ को लिखा पढ़ी कर थाने से छोड़ दिया। निखिल से ही अमरदीप ने एक हजार रुपये में सांप खरीदा था।
विज्ञापन
6 of 12
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
मेरठ जिले में इस बार बहसूमा थाना क्षेत्र में सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी वारदात हुई है। बहसूमा पुलिस ने अकबरपुर सादात के अमित कश्यप उर्फ मक्की हत्याकांड का खुलासा कर दिया। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिल कर पति अमित की हत्या की थी। रविता ने अमित के हाथ पकड़े और मुंह दबाया, अमरदीप ने उसका गला दबाया था। हत्या को हादसा दर्शाने के लिए अमित की कमर के नीचे सांप रख दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
7 of 12
मृतक युवक अमित
- फोटो : अमर उजाला
चारपाई पर मृत मिला था अमित
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अबकरपुर निवासी अमित कश्यप उर्फ मक्की पुत्र विजयपाल रविवार 13 अप्रैल को मृत अवस्था में उसके परिजनों को चारपाई पर मिला था। उसके पास जिंदा सांप बैठा हुआ था, जिसको सांप के काटने के शक में परिजन प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित किया था।
8 of 12
आरोपी पत्नी रविता व उसका प्रेमी अमरदीप बाएं
- फोटो : अमर उजाला
अमरदीप ने सपेरे निखिल से खरीदा था सांप
पुलिस ने सांप बेचने वाले सपेरे को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। अमरदीप ने अमित की हत्या को सांप से डसने की दर्शाने के लिए महमूदपुर सिखेड़ा निवासी निखिल से एक हजार रुपये में सांप खरीद घटना को बदलने की कोशिश की थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत की पुष्टि के बाद हत्या का खुलासा हो गया। गिरफ्तार किए गए अमरदीप ने निखिल से सांप खरीदने की बात मीडिया को बताई थी।
9 of 12
आरोपी पत्नी रविता व प्रेमी अमरदीप
- फोटो : अमर उजाला
आठ साल पूर्व हुई थी अमित की शादी
अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की का विवाह आठ साल पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के सैदपुर गांव निवासी रविता से हुआ था। रविता दो बहन व एक भाई हैं। उसकी दूसरी सौतेली मां से भी दो भाई हैं।
10 of 12
आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले पति के साथ किए शाकंभरी के दर्शन
शनिवार 12 अप्रैल को अमित और रविता शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। अमरदीप और रविता ने पहले ही योजना बना ली थी कि रात में ही अमित को मार देंगे। अमरदीप ने शाम को ही सांप का इंतजाम कर लिया था। सांप को गांव अकबरपुर सादात के बाहर एक थैले में बंद कर झाड़ियों मे छिपा दिया था। जब रविता व अमित शाकंभरी देवी दर्शन से वापस आ रहे थे तो बाईपास तिराहा कस्बा बहसूमा पर उसने अमरदीप को देखा था।
11 of 12
आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
रात में हुआ था अमित और रविता का विवाद
इस बात को लेकर पति पत्नी का झगड़ा भी हुआ था। रात को खाना खाने के बाद करीब साढ़े नौ बजे रविता ने अमरदीप को फोन करके घर पर आने के लिए कहा, क्योंकि तब तक अमित सो चुका था। रविता के बुलाने पर अमरदीप सांप लेकर रविता के घर पर पहुंच गया। पहले दोनों का प्लान अमित को सांप से डसवा कर मारने का था, लेकिन डर था कि कहीं सांप इनको भी न काट ले, इसलिए दोनों ने अमित का गला दबाकर मारने की योजना बनाई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत
बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ और गहनता से जांच शुरू की गई। पुलिस ने देर रात अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि रविता और अमरदीप ने ही अमित की हत्या की थी।