martyr ajay kumar
बेटे पर गर्व, पोते को भी सेना में भेजूंगा
अजय कुमार की शहादत से गांव ही नहीं आसपास इलाके के लोग गमगीन हैं। दिनभर गांव में दूसरे गांवों से लोगों का आना-जाना लगा रहा। रात को घरों में चूल्हे नहीं जले। सभी की जुबां पर था कि इतने बड़े दुख को कैसे सहेगा यह परिवार। वहीं अजय के पिता को बेटे की शहादत पर फख्र है। वह पोते भी सेना में भेजने का जज्बा रखते हैं।