फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में एयर शो: सूर्य किरण टीम रचेगी इतिहास, 19 और 20 सितंबर को आसमान में दिखेगा रोमांच, जानें आयोजन स्थल

Wed, 16 Sep 2026 06:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 19 और 20 सितंबर को होने वाले एयर शो की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने मोहिउद्दीनपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
1 of 6
सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, भारतीय वायुसेना - फोटो : सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, एक्स हैंडल
भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबैटिक टीम 19 और 20 सितंबर को मेरठ के आसमान में रोमांचक उड़ानों का प्रदर्शन करेगी। इसके लिए भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने एयर शो स्थल का निरीक्षण किया। यह एयर शो भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रस्ताव पर आयोजित किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, भारतीय वायुसेना - फोटो : सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, एक्स हैंडल
नौ हॉक एमके-132 विमानों के साथ उड़ान भरेगी टीम
वर्ष 1996 में स्थापित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम को एशिया में एकमात्र नौ-एयरक्राफ्ट एरोबैटिक टीम होने का गौरव प्राप्त है। ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी (एसयू-30 एमकेआई पायलट) के नेतृत्व में यह टीम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित नौ लाल और सफेद हॉक एमके 132 एयरक्राफ्ट के साथ उड़ान भरेगी। एयर शो के दौरान दर्शक हवा में शानदार लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और टीम के डीएनए मैनूवर के गवाह बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, भारतीय वायुसेना - फोटो : सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, एक्स हैंडल
स्वदेशी स्मोक पॉड्स होंगे आकर्षण
एयर शो का मुख्य आकर्षण नासिक स्थित वायुसेना के बेस रिपेयर डिपो की ओर से विकसित स्वदेशी स्मोक पॉड्स होंगे। इनकी मदद से हॉक जेट्स आसमान को राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरे रंग की छटा से सराबोर कर देंगे।

4 of 6
सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, भारतीय वायुसेना - फोटो : सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, एक्स हैंडल
मेरठ के तीन अधिकारी टीम में शामिल
इस एयर शो की टीम के सदस्यों में मेरठ निवासी स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल, स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह और स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल शामिल हैं। मंगलवार को वायुसेना की टीम ने भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अपर जिलाधिकारी नगर ब्रजेश सिंह के साथ परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में होने वाले एयर शो स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्यकिरण टीम ने हॉक विमानों से विभिन्न एरोबेटिक करतब दिखाए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ में होगा यह सबसे अनूठा शो : डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी
सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि मेरठ में अपनी तरह का यह पहला अनूठा एयर शो है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में लखनऊ में वायुसेना के सूर्य किरण विमानों ने एयर शो किया था। उन्होंने 13 मई को मेरठ में सूर्य किरण विमानों द्वारा एयर शो कराने का प्रस्ताव दिया था। इसे आठ सितंबर को मंजूरी मिली। उन्हें सोमवार को ही वायुसेना से एयर शो की आधिकारिक जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जयपुर में सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम द्वारा किए गए एयर शो की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप रहेगा कार्यक्रम स्थल
मेरठ के परतापुर क्षेत्र स्थित मोहिउद्दीनपुर न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप स्थल पर 19 और 20 सितंबर को प्रस्तावित सूर्य किरण एयर शो की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेरठ में पहली बार वायुसेना की सूर्य किरण टीम के एयर शो को लेकर शहरवासियों में उत्साह है।



मेडा अधिकारियों के अनुसार, एयर शो में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर करीब 100 बीघा जमीन में तैयारियां की जा रही हैं। दर्शकों के लिए तीन प्रवेश मार्ग, बड़ा खुला पंडाल, खाने-पीने की व्यवस्था के साथ वीवीआईपी और वीआईपी के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें