मेरठ पुलिस ने दो ऐसे युवकों को दबोचा है, जिन्होंने YouTube देखकर हथियार बनाना सीखा। इसके बाद दोनों ने घर में ही हथियार बनाने की फैक्टरी खड़ी कर दी। पुलिस ने घर से काफी संख्या में हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। वहीं गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में सारे राज खोल दिए।
इस मामले में आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई कराई जाएगी। इसके साथ ही तमंचा खरीदने वालों की जांच कराई जाएगी।