बुलंदशहर बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में आरोपी फौजी जीतू पुलिस की कस्टडी में आ गया है। बुलंदशहर का बवाल सुनियोजित था या फिर किसी के उकसाने पर भीड़ भड़की थी, इसका राज अब फौजी खोलेगा।
विज्ञापन
2 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसको देखते हुए एसटीएफ और पुलिस की टीमें फौजी से पूछताछ करने में जुटी हैं। सुमित को गोली लगने के बाद इंस्पेक्टर पर हमला करने वाले कौन-कौन थे, इसकी जानकारी भी सामने आएगी।
विज्ञापन
3 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गोकशी की घटना को लेकर भड़की भीड़ के बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और छात्र सुमित की मौत हुई। पुलिस का मानना है कि सुमित को गोली लगने के बाद इंस्पेक्टर को किस किसने मारा, इसका राज अब फौजी खोल देगा।
4 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा था कि फौजी जीतू ने गोली चलाई थी, जोकि इंस्पेक्टर को लगी थी। इसी आधार पर बुलंदशहर पुलिस ने जीतू का कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लिया। उसको लेकर नोएडा एसटीएफ और बुलंदशहर पुलिस जीतू को गिरफ्तार करने जम्मू गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहां सेना के अधिकारियों ने पुलिस का सहयोग किया और खुद जीतू से पूछताछ करने के बाद उसको मेरठ लेकर आई। जहां पर जम्मू के सेना अधिकारियों ने मेरठ एसटीएफ को लिखापढ़ी में फौजी सौंप दिया।
छुट्टी चला गया था फौजी
एसटीएफ का दावा है कि फौजी जीतू 22 दिन की छुट्टी पर आया था। बुलंदशहर बवाल में इंस्पेक्टर की हत्या होते ही जीतू छुट्टी में ही अपनी यूनिट जम्मू रवाना हो गया। इसको लेकर सेना के अधिकारी को भी जीतू पर शंका हुई थी। लेकिन सवाल बड़ा था कि जीतू द्वारा चलाई गोली इंस्पेक्टर सुबोध को लगी या फिर किसी दूसरे की गोली से उनकी मौत हुई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें