फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज मालामाल-यात्री बेहाल: चुनाव में लगीं 253 बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी, देखें तस्वीरें

Thu, 17 Feb 2022 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
रोडवेज अड्डा मेरठ - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के दौरान मेरठ रोडवेज की खूब कमाई हो रही है, लेकिन सड़कों पर 253 बसेें कम हो जाने से यात्री बेहाल हैं। उन्हें घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। हर रूट पर कम बसों में ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं इसलिए रोडवेज को खूब आय हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दस मार्च को मतगणना के बाद ही यात्रियों को राहत मिल सकेगी। 

विधानसभा चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बलों को मतदान वाले जिलों में पहुंचाने के लिए 253 रोडवेज बसें लगाई गई हैं। चुनाव आयोग रोजाना 22 हजार रुपये प्रति बस के हिसाब से भुगतान कर रहा है। इससे विभाग को रोजाना 55 लाख 66 हजार रुपये मिल रहे हैं। इसके अलावा रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को भले ही परेशानी झेलनी पड़ रही हो, लेकिन विभाग का लोड फैक्टर 60 फीसदी से बढ़कर 85 फीसदी तक पहुंच गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रोडवेज अड्डा मेरठ - फोटो : अमर उजाला
पहले बसें जहां 35 रुपये प्रति किलोमीटर के औसत से कमाई कर रही थी अब ये कमाई बढ़कर 42 से 45 रुपये प्रति किलोमीटर तक पहुंच गई है। एक महीने में आय का आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचने जा रहा है। जबकि अब तक विभाग की हर महीने औसत आय 75 लाख तक ही हो पा रही थी। 

बसों में बैठने के लिए भैसाली बस अड्डे पर इस कदर मारामारी है कि कोई बस आते ही सभी यात्री दौड़ लगा देते हैं। बुधवार दोपहर एक बजे भैसाली बस अड्डे पर मौजूद बसों की क्षमता से कई गुना यात्री इंतजार कर रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
रोडवेज अड्डा मेरठ - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जाने के लिए खड़े मनीष पंत ने बताया कि उन्हें दो घंटे से बस नहीं मिली है। इमरान और ममनून भी बिजनौर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। विशांत ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ जाना है, लेकिन तीन घंटे अंबाला की बस भी नहीं मिल रही है। वे तीन घंटे से यहां पर मौजूद है। मीरापुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही रजनी सैनी और अपर्णा सैनी ने बताया कि उन्हें दो घंटे से बस नहीं मिली है। 

 

4 of 5
रोडवेज अड्डा मेरठ - फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू
चालकों को विशेष प्रशिक्षण और उनके कागजों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बुधवार से शुरू हो गया है। कानपुर में इलेक्ट्रिक बस की दुर्घटना के बाद मेरठ में भी संचालन बंद कर दिया था। एमसीटीएसएल के एमडी केके शर्मा ने बताया कि बस चालकों का विशेष प्रशिक्षण और इनके डीएल आदि की जांच पूरी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोडवज बसों में रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इन रूटों पर बसों की दिक्कत 
चुनाव में निगम बसों भेजा गया है। 253 बसों के रूटों से हटने पर शामली, दिल्ली, वैशाली, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, हरिद्वार, सहारनपुर, देहरादून आदि के लिए भारी दिक्कत हो रही है। इन रूटों पर यात्रियों को घंटो तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। 

रूटों पर बसें हैं कम 
रीजन की 253 बसें चुनाव में लगी हुई हैं। इसके चलते रूटों पर बसें कम हो गई है। रूट पर जाम का भी असर संचालन पर पड़ रहा है। -केके शर्मा, आरएम रोडवेज रीजन मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें