फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDA की टीम पर पथराव, जमकर हुआ बवाल, पुलिस ने किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तस्वीरें

Tue, 23 Jan 2018 08:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
किसानों पर बरसाई लाठियां - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में उस समय बवाल हो गया जब एमडीए की टीम पुलिसफोर्स के साथ जमीन पर कब्जा लेने पहुंची। इस दौरान किसान एमडीए की टीम से भीड़ गए और जमकर संघर्ष हुआ। वहीं किसानों ने पथराव करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यहां तक कि फायरिंग भी हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
किसानों पर बरसाई लाठियां - फोटो : अमर उजाला
पथराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि 150 से ज्यादा किसानों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। खास बात यह है कि बवाल के बाद भी टीम ने अपना अभियान जारी रखा और काफी जमीन पर फसल रौंदकर कब्जा ले लिया।
विज्ञापन

3 of 7
किसानों पर बरसाई लाठियां - फोटो : अमर उजाला
एमडीए तहसीलदार करनवीर सिंह, मनोज कुमार, जेई अनिल कुमार, तहसीलदार, एक्सईएन आशु मित्तल, एई विवेक कुमार, डीसी तोमर भारी पुलिस फोर्स के साथ कब्जा लेने के लिए जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर आदि लेकर गंगानगर एक्सटेंशन पहुंच गए। यहां पिछले दो दिन से जमीन पर कब्जा लेने का अभियान चल रहा है। टीम ने यहां फसल उजाड़ना शुरू ही किया था कि किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। पहले नोकझोंक हुई। इसके बाद किसानों और एमडीए अधिकारियों के बीच मारपीट, धक्का मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।

4 of 7
किसानों पर बरसाई लाठियां - फोटो : अमर उजाला
वहीं पथराव को देखते एक बार तो टीम पीछे हटने लगी। लेकिन सूचना मिलने पर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ आरएएफ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर दिया। इस बीच अब्दुल्लापुर गांव तक किसानों को दौड़ाया।

पढ़ें : PHOTOS: 12 थानों की पुलिस लेकर पहुंचे MDA अफसर, किसानों की फसल पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
किसानों का कहना हैै कि पुलिस ने फायरिंग की जबकि पुलिस ने इससे इंकार किया। संघर्ष में एमडीए के जेई अनिल कुमार, एसओ गंगानगर और एक सिपाही घायल हो गया। वहीं, एक सिपाही का फोन भी टूट गया। घंटाें चले बवाल के बाद किसान शांत हुए और टीम ने अपना अभियान जारी रखते हुए जमीन पर कब्जा लिया।
विज्ञापन

गंभीर धाराओं में हुआ मुकदमा

6 of 7
जमीन पर एमडीए का कब्जा - फोटो : अमर उजाला
इस प्रकरण में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि गंगानगर एसओ दिनेश चंद्र की ओर अब्दुलापुर निवासी 150 अज्ञात और दो नामजद सरताज और अलाउद्दीन के खिलाफ भावनपुर थाने में बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा, लोकसेवक पर हमला करना आदि धाराओं के अलावा 7 क्रिमनल लॉ एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा, मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा था। ग्रामीणों ने घरों की छत पर ईंट और पत्थर रख रखे थे। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करते हुए फायरिंग की है। पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं की गई। पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बवाल करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें