फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBA छात्र की हत्या: प्रियांशु का शव देख हर आंख हुई नम, सूरजकुंड पर हुआ अंतिम संस्कार, बिलखती रही मां और बहन

Tue, 12 Nov 2024 12:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन की अहमदाबाद में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। आज सुबह तीन बजे छात्र का शव मेरठ पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूरज कुंड पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
1 of 6
एमबीए छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन का अहमदाबाद से शव आज सुबह तीन बजे मेरठ के रुड़की रोड, तिरुपति गार्डन कॉलोनी में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। काॅलोनी वाले भी परिजनों को सांत्वना देने पहंचे और फिर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शहर के सूरजकुंड पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

मामूली बात पर चाकू घोंपकर की हत्या
प्रियांशु की मां और बहन जहां बार बार बेसुध होती रहीं, वहीं अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। दरअसल एमबीए छात्र की अहमदाबाद में कार ठीक से चलने के लिए कहासुनी के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। 

यह भी पढ़ें: बिजनाैर में बड़ा हादसा: हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी फॉर्च्यूनर कार, माैसेरे भाइयों की मौत, एक घायल
विज्ञापन

2 of 6
बहन के साथ प्रियांशु। - फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर घर आया था प्रियांशु
प्रियांशु जैन दीपावली के पर्व पर ही अहमदाबाद से मोदीपुरम अपने घर पर छुट्टी लेकर आया था। यहां पर भैया दूज का तिलक करने के बाद वापस चला गया। शादी की बात हुई तो अपनी मां से बोला कि पहले अच्छी नौकरी लग जाए, उसके बाद शादी कराऊंगा। 
विज्ञापन

3 of 6
माता-पिता और बहन के साथ प्रियांशु। - फोटो : अमर उजाला

बहन से कहा- पहले करियर सेट कर लूं फिर करुंगा शादी
मूल रूप से मेरठ बेगमबाग के रहने वाले पंकज जैन अपने परिवार के साथ पिछले कई साल से रुड़की रोड स्थित तिरुपति गार्डन कॉलोनी में रहते थे। बड़ी बेटी गीतिका जैन की शादी हो चुकी है। वह गुड़गांव में मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती है। वह भी दीपावली पर घर आई हुई थी।

भैयादूज का टीका करने के बाद बहन और उसकी मां ने प्रियांशु की शादी की बात छेड़ दी तो उसने कहा कि अभी करियर को सेट करना है। पहले अच्छी नौकरी लग जाए, उसके बाद शादी करूंगा। इतनी दूर पढ़ने के लिए गया हूं, अच्छी तरह पढ़ाई कर लूं और वहां पर अच्छी जॉब लग जाए। इसके बाद शादी पर फोकस करूंगा। 

4 of 6
प्रियांशु के घर पर बैठे परिजन और सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दीदी इंटरव्यू चल रहे हैं, सूट सिलवाने आया हूं
मौसा राजीव गोयल ने बताया कि प्रियांशु अपनी बहन गीतिका से लगभग हर रोज ही बात करता था। उसने फोन पर कहा कि दीदी अब मेरे इंटरव्यू शुरू हो गए हैं। कंपनियां आ रही हैं और मुझे एक अच्छा सूट सिलवाना है। जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन वह सूट सिलवाने के लिए अपना नाप देने गया था। तभी रास्ते में यह घटना हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रियांशु जैन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मां को पता चला तो हो गई बेसुध  
प्रियांशु की मौत की खबर जब उसकी मां रेनू को लगी तो वह चीख पड़ीं। उनकी आंखों से आंसू बहने शुरू हो गए। शरीर थर-थर कांपने लगा। पास पड़ोस के लोग सांत्वना दे रहे थे लेकिन रेनू जैन की हालत खराब थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छात्र का फाइल फोटो व विलाप करतीं मां और बहन - फोटो : अमर उजाला
रात तीन बजे पहुंचा शव, सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार 
अहमदाबाद से रात तीन बजे परिजन शव लेकर पल्लवपुरम पहुंचे। शव पहुंचते ही कॉलोनी में मातम पसर गया। कॉलोनी के लोग रात में ही परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। मंगलवार को सूरजकुंड पर प्रियांशु के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें