शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर उसके गांव भगवानपुर जिला सहारनपुर पहुंच गया। प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा सहित कई लोग सुबह ही वहां पहुंच गए थे। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे से सेना के वाहन से लाया गया तो वहां मौजूद लोग फफक पड़े। शहीद जयद्रथ की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोगों ने सलाम किया। इस दौरान 'जब तक सूरज चांद रहेगा जयद्रथ तेरा नाम रहेगा' और पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। वहीं गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने राज्य सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को 25 लाख की मदद देने का एलान किया।
विज्ञापन
2 of 12
शहीद सैनिक को अंतिम विदाई देते अधिकारी
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में रिमाउंट डिपोर्ट एवं ट्रेनिगं स्कूल के कमांडेंट, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी केएस ईमेनुअल, डीएम पीके पांडेय, एसएसपी बललू कुमार आदि शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों में राज्य मंत्री सुरेश राणा, सांसद राघव लखन पाल शर्मा, मंत्री धर्म सिंह सैनी, कुंवर बिर्जेश सिंह, देवेंद्र, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा समेत जसवंत सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 12
देश पर कुर्बान हुए जांबाज को किया सलाम
लाइन ऑफ कंट्रोल पर सुंदरबनी सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद जवान जयद्रथ की पत्नी ममता ने कहा कि पाकिस्तान से उसे अपने पति की शहादत का बदला चाहिए। देर रात से बिलखते-बिलखते उसकी आंखों के आंसू सूख चुके थे। परिवार को सांत्वना देने पहुंचे जिलाधिकारी पीके पांडेय से वह बार-बार यही कहती रही कि उसे कुछ नहीं सिर्फ पाकिस्तान से बदला चाहिए। कहने लगी उनका जयपुर तबादला होने वाला था।
4 of 12
देश पर कुर्बान हुए जांबाज को किया सलाम
उससे कह कर गए थे कि वह जल्दी ही लौट कर जयपुर आएंगे। इंतजार करना, लेकिन अब कब तक वह उनका इंतजार करे, कह कर गए थे कि अब कुछ दिन की बात है फिर कोई टेंशन नहीं रहेगी। जयपुर में आराम से रहेंगे, अब तक तो समय नहीं मिल पाया था, लेकिन सब कुछ खत्म हो गया। उसका अब दुनिया में कोई नहीं रहा।
विज्ञापन
5 of 12
शहीद सैनिक को आखिरी सलाम
कहां जाएगी वह, अब उसका कौन सहारा होगा। वह तो बर्बाद हो गई। ममता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। उसकी चचेरी बहनें पारुल और आरती तो रोते-रोते बार-बार बेसुध हो रहीं थीं।
विज्ञापन
6 of 12
शहीद सैनिक को आखिरी सलाम
शहीद जयद्रथ के गांव भगवानपुर के करीब 70 युवक सेना और विभिन्न सुरक्षा बलों में तैनात हैं। उनके गांव की आबादी मात्र चौदह सौ है। गांव वालों का कहना है कि आर-पार की जंग हो तो वे अपने और बेटों को भी सीमा पर भेजने से पीछे नहीं हटेंगे। इनमें से कई तो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।
विज्ञापन
7 of 12
देश पर कुर्बान हुए जांबाज को किया सलाम
जयद्रथ के सबसे छोटे भाई सहदेव ने कहा कि सरकार छूट दे तो पाक सीमा में घुसकर दुश्मनों को सबक सिखा देंगे। उसने कहा कि सीमा पर कब तक हम सैनिक इस तरह मरते रहेंगे। हम अपनी माटी की रक्षा के लिए हर पल खड़े हैं मगर हजारों माताओं के बेटों की शहादत का बदला लिया जाना चाहिए। पाकिस्तान को अब करारा जवाब देने का समय है। सरकार कुछ देर के लिए छूट दे दे तो सेना धोखेबाज पाक को सबक सिखा देगी।
8 of 12
देश पर कुर्बान हुए जांबाज को गांव वालों ने किया सलाम
शहीद जयद्रथ की अंत्येष्टि रविवार को सुबह उनके पैतृक गांव भगवानपुर में की जाएगी। शनिवार की शाम को उनका पार्थिव शरीर सरसावा वायुसेना स्टेशन में लाया गया। यहां उन्हें मातमी धुन के साथ सलामी दी गई।
9 of 12
देश पर कुर्बान हुए जांबाज को गांव वालों ने किया सलाम
देश के दुश्मनों और पिता के हत्यारों आतंकियों से बदला लेने के लिए 20 वर्षीय युवती बाला खुद को तैयार कर रही है। सेना में भर्ती के लिए बाला एमए स्टेडियम के बाक्सिंग रिंग में खूब पसीना बहा रही है।
10 of 12
देश पर कुर्बान हुए जांबाज को गांव वालों ने किया सलाम
बेलीचराना में परिवार के साथ रह रही बाला ने बताया कि 1998 में श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान आतंकियों ने उनके पिता कमल सिंह की हत्या कर दी थी। तब वह सिर्फ सात माह की थी। लेकिन उसके जहन में आज भी सब कुछ कायम है। उसने बताया कि बड़ा भाई दिलीप सिंह भी सेना में है।
11 of 12
देश पर कुर्बान हुए जांबाज को गांव वालों ने किया सलाम
पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद अजोट निवासी लांसनायक मोहम्मद नसीर की मां नजीरा ने कहा, मुझे उस पोस्ट पर ले चलो जहां बेटा शहीद हुआ। मैं उसकी बंदूक लेकर खुद पाकिस्तान से बदला लूंगी। जवानों को बिना जंग के शहीद नहीं होना चाहिए।
देश पर कुर्बान हुए जांबाज को गांव वालों ने किया सलाम
परिजनों ने बताया कि नसीर दुश्मन को मारने की कसम खाकर ही सेना में भर्ती हुए थे। नसीर के पिता मोहम्मद रजाक ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें