कांवड़ यात्रा 2019
- फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन देहरादून हाईवे स्थित गागलहेड़ी से लेकर अंबाला हाईवे पर शाहजहांपुर चेक पोस्ट तक डाक कांवड़ियों का रैला ही नजर आया। लाल, पीली, नीली, हरी, काली और केसिरया के रंगे परिधानों में डाक कांवड़िए शिवालयों की ओर दौड़ रहे थे। एक कांवड़िया गंगाजल लेकर दौड़ रहा था तो दूसरा बाइक पर उसे आगे निकल उसके इंतजार में खड़ा रहा। उसके वहां पहुंचते ही वह उससे जल लेकर गंतव्य की ओर दौड़ा जबकि पहले वाला कांवड़िया बाइक पर बैठ गया। फिर तीसरा कांवड़िया वाहन से उतरकर आगे निकलकर उसके इंतजार में खड़ा हो गया। इसी तरह कांवड़ियों के ग्रुप पूरे दिन और रात भर चलते रहे। उनके साथ ही ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ग्रुप के अन्य सदस्य चल रहे थे, जो बारी-बारी वाहन से उतरकर गंगाजल लेकर दौड़ रहे थे।