फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर हत्याकांड: खुद से ज्यादा चाहा, गिफ्ट में दी हीरे की अंगूठी, अमेरिका का ऑफर ठुकराया पर पत्नी निकली बेवफा

Sat, 30 Dec 2023 11:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मैनेजर मर्डर केस: खुद से ज्यादा चाहा, गिफ्ट में दी हीरे की अंगूठी, अमेरिका का ऑफर भी ठुकराया पर उसे ने करा दिया कत्ल
विज्ञापन
1 of 8
अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र के ट्योढ़ी गांव निवासी अरुण प्रजापति ने अर्चना के साथ छह महीने पहले सात फेरे लेकर हजारों सपने संजोए थे। वह कुछ दिन पहले ही पत्नी अर्चना को मनाली भी घुमाने ले गया था और उसने गिफ्ट में हीरे की अंगूठी दी थी। यही नहीं उसने अर्चना के साथ रहने के लिए अमेरिका से मिला नौकरी का ऑफर भी ठुकरा दिया था।

अब आप खुद सोच सकते हैं कि अरुण अपनी पत्नी अर्चना से कितना प्यार करता होगा। लेकिन अरुण को क्या पता था कि उसकी पत्नी अर्चना उसके साथ बेवफाई तो करेगी ही और साथ में उसकी जान भी ले लेगी। अरुण छह महीने में भी अर्चना का शातिर इरादा समझ नहीं पाया और आखिरकार उसकी पत्नी अपने मिशन में कामयाब हो गई।
विज्ञापन

2 of 8
अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
दरअसल, मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को रजबहे की पटरी पर बाइक सवार बदमाशों ने बागपत ट्योढ़ी गांव निवासी अरुण प्रजापति (30) की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। अरुण की पत्नी अर्चना ने नाटकीय अंदाज में लूट के विरोध में हत्या किए जाने की कहानी गढ़ी थी। 
विज्ञापन

3 of 8
अरुण हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि अरुण प्रजापति मीशो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में मैनेजर थे। उनकी शादी छह माह पहले सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुशावली की अर्चना पुत्री योंगेद्र से हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे अरुण पत्नी के साथ बाइक से सरधना दवाई लेने आए थे। इसके बाद वे ससुराल चले गए। शाम पांच बचे वह पत्नी के साथ ट्योढ़ी के लिए निकल गए। 

4 of 8
अरुण के साथ अर्चना। - फोटो : अमर उजाला
अर्चना के मुताबिक, करीब छह बजे धनवाली मंदिर रजबहा पटरी और मेरठ करनाल हाईवे के बीच पहुंचे तो बाइक पर आए दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अरुण का मोबाइल छीनकर रजबहे में फेंक दिया। इसके बाद अर्चना का पर्स लूट लिया। अरुण ने विरोध किया तो बदमाशों ने सिर और सीने में गोलियां मार दीं।
विज्ञापन

5 of 8
अरुण का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। - फोटो : अमर उजाला
पति की हत्या के बाद दिखावे के आंसू बहाती रही अर्चना
छह महीने पहले अरुण के साथ सात फेरे लेने वाली अर्चना ने हत्या के बाद पुलिस के सामने खूब दिखावे के आंसू बहाए। वह बार-बार यही कहती रही कि बदमाशों ने सुहाग उजाड़ दिया। कोई सोच भी नहीं सकता था कि अर्चना ऐसी घटना करा देगी।
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ अरुण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
अरुण के परिजन ने बताया कि अर्चना बीए फाइनल की छात्रा है। छह महीने पहले शादी हुई थी, उनको अंदाजा नहीं था कि उसका कहीं प्रेम संबंध होगा। लेकिन जैसा पुलिस अधिकारियों ने बताया तो जांच में सामने आया है कि पांच साल से उसका गांव के एक लड़के सौरभ ठाकुर से प्रेम संबंध था। 
विज्ञापन

7 of 8
अरुण का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के साथ रहने के लिए ठुकरा दिया था अमेरिका जाने का ऑफर
अरुण प्रजापति कुछ दिन पहले ही पत्नी अर्चना के साथ मनाली घूमने गया था। अरुण ने अर्चना को गिफ्ट में हीरे की अंगूठी दी थी। अर्चना के साथ रहने के लिए उसने अमेरिका जाने का भी ऑफर ठुकरा दिया था।
विज्ञापन

8 of 8
शव को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
अरुण की पत्नी अर्चना, उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश कर दिया गया। तीनों फरार हत्यारोपियों में भोला, अर्जुन और मुखबिरी करने वाले को रवि को हिरासत में ले लिया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें