फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: '20 दिन तक इंतजार, चार बार लेने भी गया, आने को राजी न थी पत्नी', 14 साल पहले लव मैरिज, अब कत्ल; पूरी कहानी

Thu, 09 Jul 2026 10:36 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में 14 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक ने अब पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। बताया जा रहा है कि नौकरी छोड़ने की वजह से दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। पति उसे कई बार लेने गया था, लेकिन वो आने के लिए तैयार नहीं थी। इससे खफा युवक ने मायके में जाकर ही पत्नी को मार डाला।
विज्ञापन
1 of 11
saharanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर के छुटमलपुर में करीब 14 साल पहले जिस महिला से प्रेम विवाह किया था, पति ने उसे उसके मायके में जाकर दिनदहाड़े चाकू से पेट में पांच वार कर मार डाला। इसके बाद अपने घर आ गया। लोगों ने बताया कि पति के नौकरी छोड़ने की वजह से दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी वजह से महिला 20 दिन पहले मायके आ गई थी। महिला के पिता बालकिशन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि हरिजन कॉलोनी निवासी अनुसूचित जाति के बालकिशन की बेटी मीनू (32) ने 14 साल पहले फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी दूसरी बिरादरी के सन्नी सैनी से प्रेम विवाह किया था। उस समय दोनों भगवानपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे। शादी के बाद मीनू ने काम छोड़ दिया। इस बीच उनके चार बच्चे हो गए। 
विज्ञापन

2 of 11
आरोपी पति सन्नी सैनी और मीनू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले सन्नी ने फैक्टरी की नौकरी छोड़ दी। इसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। मीनू की बहन दीपा ने बताया कि करीब 20 दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ तो परिवार के लोग मीनू की ससुराल गए थे। मारपीट की नौबत आने पर पुलिस बुलानी पड़ी थी। इसके बाद मीनू को लेकर छुटमलपुर आ गए थे। मीनू के बच्चे वहीं रह गए थे। 
विज्ञापन

3 of 11
मीनू की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार की सुबह करीब नौ बजे परिवार के सदस्य काम पर गए थे। मीनू घर में अकेली थी। उसके पास दीपा के दो बच्चे टीवी देख रहे थे। इसी दौरान सन्नी आया। उसके हाथ में चाकू था। उसे देखकर बच्चे पड़ोस में दूसरे मामा के घर बताने चले गए। जब तक परिजन पहुंचे सन्नी मीनू का कत्ल करके भाग गया था, बाद में पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 

4 of 11
मीनू की हत्या के बाद जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 दिन तक किया पत्नी का इंतजार नहीं आई तो मायके जाकर ले ली जान
करीब 20 दिन पहले झगड़ा होने के बाद मीनू अपने मायके छुटमलपुर आ गई थी। इस बीच तीन से चार बार सन्नी उसे घर ले जाने के लिए आया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात से सन्नी नाराज चल रहा था। 14 साल पहले दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। 
 
विज्ञापन

5 of 11
मीनू की हत्या के बाद मौके पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार के भगवनापुर में एक फैक्टरी में काम करने के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। उनमें पहली बार ऐसा झगड़ा हुआ कि मीनू मायके आ गई थी। पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि पत्नी के घर न लौटने पर आपा खो बैठा। उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। 

 
विज्ञापन

6 of 11
आरोपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस हत्याकांड के बाद उसके बच्चे बेसहारा हो गए हैं। दंपती के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी रिया 13 साल, उससे छोटी बेटी चारू 11, बेटा अक्षय आठ और छोटा बेटा छोटू छह साल का है।
विज्ञापन

7 of 11
मीनू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे समझ ही नहीं पा रहे हैं कि अचानक से उनके पिता को क्या हो गया जो उन्होंने उनके सिर से मां का साया छीन लिया। मां की हत्या के बाद पिता जेल चले गए। पिता के परिवार और ननिहाल की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है। सभी मजदूरी करते हैं। ऐसे में बच्चों की परवरिश कैसे होगी यह बड़ा सवाल है।

8 of 11
मीनू की फाइल फोटो और वह कमरा जहां हत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला
मृतका की बहन दीपा ने बताया कि सन्नी दो दिन पहले भी शाम के समय शराब के नशे में उसके पति के साथ छुटमलपुर घर पर आया था। उस समय उसके पिता ने उसे अंदर नहीं आने दिया था और धमका कर भगा दिया था। इसके बाद वह बुधवार को पूरी तैयारी के साथ आया था। उसे पता था कि घर पर कोई नहीं मिलेगा। ऐसे में वह आसानी से हत्याकांड को अंजाम देकर चला गया। मृतका के भाई अंकित ने बताया कि उसका जीजा सन्नी दो-तीन बार उसकी बहन को लेने आया था, लेकिन वह नहीं गई थी।
 

9 of 11
मीनू की हत्या के बाद एकत्र लोग और आई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
छोटे बेटे के साथ रहता है मीनू का पिता
मृतका के पिता बालकिशन अपने छोटे बेटे अंकित के साथ अलग मकान में रहते बालकिशन एक दुकान पर बोरी सिलने का काम करते हैं, जबकि बालकिशन की पत्नी सीसा देवी फैक्टरी में काम करने जाती है। अंकित भी मजदूरी करता है। अंकित का दूसरा भाई पड़ोस में अलग मकान में अपने परिवार के साथ रहता है।


 

10 of 11
हत्या के बाद सहमे पड़ोसी। - फोटो : अमर उजाला
पहले भी हो चुकी है अपनों की जान लेने की वारदात
मार्च 2022 में गंगोह के गांव सांगाठेड़ा में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
10 मई 2026 को नानौता में देवर आमिर ने अपनी भाभी सना नाज की फावड़े से वार कर हत्या कर दी थी।
20 जनवरी 2026 को सरसावा में अशोक राठी ने मां, पत्नी और दो बच्चों की गोली मार कर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी।
23 माई 2026 को पुलिस अभिरक्षा में फतेहपुर अस्पताल में बहन राखी की उसके ही सगे भाईयों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

 
विज्ञापन

11 of 11
हत्या के बाद एकत्र मोहल्ले के लोग। - फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते सन्नी ने पत्नी की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है। मयंक पाठक, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें