फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे बेटे का ख्याल रखना...कहकर रख दिया फोन, फिर जो हुआ उसे जानकर सन्न रह गया हर कोई  

Mon, 05 Nov 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ न्यूज
यूपी के मेरठ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने एकसाथ मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने
की कोशिश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में समर गार्डन में पूरे परिवार की एकसाथ मौत से इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के मुताबिक  इश्तियाक पुत्र अली हसन अपनी पत्नी और बेटी के साथ जैद गार्डन कॉलोनी में रह रहा था। जबकि उसके पिता नजदीक ही दूसरी कॉलोनी में रहते हैं। उसका बेटा उसकी बहन  शबाना के घर मुरादनगर रहता था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
रविवार तड़के उसकी अपनी पत्नी से किसी बात पर कहा-सुनी हो गई, जिसके बाद देर रात उसने अपनी बहन को फोन किया और कहा कि 'मैं जा रहा हूं, मेरे बेटे का ख्याल रखना।' बहन ने उसे काफी समझाया लेकिन कुछ ही देर बाद उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। 

 

4 of 6
बहन ने अनहोनी का शक होने पर अपने पिता को फोन किया। पिता ने जब इश्तियाक के घर पहुंचकर देखा तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पिता ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो इश्तियाक कमरे की चौखट से एक दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। वहीं उसकी पत्नी और बेटी बेड पर मृत पड़ी हुईं थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस ने तीनों के शवों को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।घटना के बाद एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिवार के तीनों सदस्यों ने आत्महत्या क्यों कि इसकी जानकारी जुटाई हा रही है। वहीं हत्या का शक भी जताया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उधर इश्तियाक के पिता का कहना है कि कुछ वर्ष पहले इश्तियाक के दोस्त की नहर में डूबकर मौत हो गई थी जिसके बाद उस पर दोस्त की हत्या का आरोप लगा था। वह कई वर्ष जेल में रहकर आया था। जिसके बाद दो साल पहले उसके एक बेटे की भी मौत हो गई थी। इश्तियाक ड्राइवर था और गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। हो सकता है कि इसी वजह से उसने पत्नी और बेटी के साथ मौत को गले लगा लिया हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें