फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर सिरफिरे ने किया एलान, 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं..', एक हाथ में पिस्टल तो दूजे में थी खुखरी

Tue, 02 Apr 2019 05:15 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी युवक दीपक - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह के 10 बजे थे। मेरठ के गंगानगर में अधिवक्ता मनोज शर्मा अपने कार्यालय चले गए थे। बेटी दर्शिता, उसकी मां पिंकी और छोटी बहन गुणिता शादी को लेकर कमरे में बैठे बातचीत कर रहे थे। पड़ोस का एक बच्चा भी उनके पास बैठा था। तभी सिरफिरा दीपक गुर्जर उनके घर में पहुंचा। एकतरफा प्यार में पागल युवक पर इस कदर खून सवार था कि उसने होनहार दर्शिता की शादी से चंद दिन पहले ही निर्मम हत्या कर डाली। 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी का घर - फोटो : अमर उजाला
दीपक ने मेन गेट पर अंदर से ताला लगा लिया और कमरे में पहुंच गया। उसके हाथ में पिस्टल और खुखरी देखकर मां-बेटी चिल्लाने लगीं। इससे पहले वह कुछ करतीं दीपक ने दर्शिता पर गोली चला दी। मां और बहन ने बचने का प्रयास किया तो दीपक ने उन पर गोली चला दी। एक गोली गुणिता के पैर में लगी। उसके बाद दर्शिता पर खुखरी से वार किया।


 
विज्ञापन

3 of 7
छात्रा दर्शिता -फाइल फोटो -बाएं - फोटो : अमर उजाला
भैया ने दीदी को मार दिया 
इस दौरान दर्शिता के घर में ही मौजूद पड़ोस का एक बच्चा किसी तरह वहां से भागकर मेन गेट पर पहुंचा तो उसे ताला लगा था। पुलिस के अनुसार बच्चे ने बयान में बताया कि वह काफी हड़बड़ाहट में था। उसने गेट खोलने की कोशिश की तो किसी तरह गेट खुल गया। उसने गली में पहुंचकर शोर मचाया कि दीपक भैया ने दीदी को मार दिया। इतना सुनकर मोहल्ले का एक व्यक्ति दर्शिता के घर में पहुंचा। फिर लोगों का हुजूम लग गया। 

4 of 7
घायल बहन गुणिता - फोटो : अमर उजाला
इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कहा कि 'तू मेरी नहीं तो तुझे किसी और की भी नहीं होने दूंगा।' तमाम खूनखराबा करने के बाद हत्यारोपी अपने मकान के छज्जे पर चढ़ गया। नीचे लोगों की भीड़ लगी हुई थी। हत्यारोपी ने चिल्लाते हुए कहा...खत्म कर दिया दर्शिता को, अब करो उसकी शादी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद भी दीपक के चेहरे पर जरा भी खौफ नहीं था।
 
विज्ञापन

5 of 7
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अंकल आप जाओ, नहीं तो... 
पड़ोसी व्यक्ति जैसे ही दर्शिता के घर में पहुंचा, तो वहां दीपक के हाथ में पिस्टल और खुखरी देखकर कहा कि बेटा दीपक छोड़ दे... यह गलत हरकत है। इतना सुनकर दीपक बोला, अंकल आप यहां से जाओ, नहीं तो मुझे आपकी भी हत्या करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर फैला खून
वह व्यक्ति वहां से मुड़ा ही था कि तभी दीपक ने एक गोली दर्शिता को फिर मारी। फिर पिस्टल में मैगजीन बदलने लगा। पड़ोसी व्यक्ति ने बहादुरी का परिचय दिया। मैगजीन बदलते समय दीपक को दबोच लिया। पिस्टल व खुखरी छीन ली। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो हत्यारोपी दीपक खुद को छुड़ाकर घर की छत से होते हुए अपने घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
meerut murder, meerut police - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद हाथ भी धोए  
हत्या करने के बाद दीपक ने दर्शिता के घर में ही खून से सने हाथ धोए। गंगानगर पुलिस जब दीपक के घर पहुंची तो आरोपी ने खुद वारदात करने की बात कहकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बताया कि वह दर्शिता को ही मारने गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें