फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शिता हत्याकांड: चंद दिन बाद थी शादी, लेकिन डोली उठने से पहले घर से उठी लाड़ली की अर्थी

Tue, 02 Apr 2019 05:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
मृतका दर्शिता का फाइल फोटो - बाएं - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गंगानगर इलाके में सिपाही के सिरफिरे बेटे ने एकतरफा प्यार में सोमवार को दिनदहाड़े एलएलएम की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा के बचाव में उसकी छोटी बहन आई तो उसे भी गोली मार दी गई। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बहन की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं जिस छात्रा की हत्या हुई है। उसकी चंद दिन बाद ही शादी थी लेकिन एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक पर ऐसा जुनून चढ़ा कि उसने परिवार की लाड़ली बेटी को मौत के घाट उतार दिया। जिस घर में बेटी की डोली को विदा करने की तैयारियां चल रहीं थी उस घर से उसकी अर्थी विदा हुई। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर कैसे आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम: -
विज्ञापन

2 of 10
हत्या का आरोपी दीपक बाएं - फोटो : अमर उजाला
दर्शिता से एकतरफा प्यार करने वाला दीपक सिरफिरा बना चुका था। इसकी जानकारी दीपक के परिजनों को थी, इसके बावजूद खूनखराबा करने के लिए उसे आजादी दे दी। दर्शिता से शादी करने का आरोपी दबाव बना रहा था। कई बार उसने दर्शिता का रास्ता रोककर अभद्रता भी की। इसको लेकर दोनों परिवार के लोगों की पंचायत हुई थी। जिसमें आरोपी दीपक ने हत्या करने का एलान किया था, लेकिन दीपक के पिता राजेसिंह ने दर्शिता के परिवार को भरोसा दिया कि उसका बेटा कोई गलत कदम नहीं उठाएगा। 
विज्ञापन

3 of 10
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राजे सिंह इस प्रकरण के बाद नोएडा ड्यूटी करने चला गया। इसके बाद दीपक की मां जगवीरी फिर दर्शिता के घर पर गई और शादी करने का दबाव बनाने लगी। दर्शिता ने जगवीरी को समझाया कि आंटी, मैंने दीपक से शादी करने के बारे में कभी नहीं सोचा। इस बीच 18 अप्रैल को दर्शिता की शादी कहीं और तय हो गई थी। दीपक को जब यह मालूम चला तो उसने प्लान बनाया और दर्शिता की हत्या कर दी। 

 

4 of 10
अस्पताल में भर्ती बहन गुणिता - फोटो : अमर उजाला
हमारे साथ धोखा हुआ
दर्शिता के परिवार के लोगों का कहना कि हमारे साथ धोखा हुआ है। दीपक का पिता राजे सिंह सिपाही है और वह भरोसा देता रहा कि वह अपने बेटे को समझा लेगा। उससे माफी तक मंगवाने की बात कही थी और पुलिस में इसकी शिकायत न करने की गुजारिश भी की।  
विज्ञापन

5 of 10
मौके पर फैला खून
दोस्त लव से लाया पिस्टल 
पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक ने बताया कि 20 दिन वह अपने दोस्त लव से अवैध पिस्टल लेकर आया था। लव मीनाक्षीपुरम गंगानगर में रहता है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने लव की तलाश में मीनाक्षीपुरम में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पंचायत के बाद से ही आरोपी दीपक  हत्या करने की योजना में लगा था। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन

6 of 10
छात्रा दर्शिता -बाएं
होनहार थी छात्रा
पुलिस के अनुसार एनएएस कॉलेज में एलएलएम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। होनहार दर्शिता के पिता मनोज शर्मा आयकर के अधिवक्ता हैं और गंगानगर में ही उनका ऑफिस है। दर्शिता उनके साथ ही वकालत की प्रैक्टिस कर रही थी। दीपक उससे एकतरफा प्यार करता था और परेशान करता था। 
विज्ञापन

7 of 10
जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
डोली की जगह उठी अर्थी 
जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, सोमवार को वहां से उसकी अर्थी उठी। जिसके बाद पीड़ित परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। दर्शिता की शादी की तैयारियां चल रही थीं। दर्शिता और उसका परिवार शादी को धूमधाम से करने में जुटे हुए थे। एक हंसते-खेलते परिवार को सिरफिरे दीपक ने पल भर में बर्बाद कर दिया। खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। परिवार के लोगों में कोहराम मचाने के बाद भी आरोपी को पछतावा नहीं है। 

 

8 of 10
पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
लगाती रही गुहार 
दर्शिता का अंतिम संस्कार कराने के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात हत्यारोपी दीपक गुर्जर से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर आरोपी ने बताया कि दर्शिता उसके सामने गुहार लगाती थी कि उसकी जिंदगी बर्बाद मत करो। उसने उसको हमेशा दोस्त माना है, लेकिन सिरफिरे ने उसकी एक नहीं सुनी और उसको मौत दे दी। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह एकतरफा प्यार करता था। वह शादी करना चाहता था, लेकिन दर्शिता नहीं मानी। पंचायत में भी दर्शिता ने आरोपी और उसकी मां से विनती की। यह बात सुनकर दीपक के पिता ने भरोसा भी दिया था कि वह भी उसकी बेटी के समान है। 

9 of 10
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी नहीं सुनी  
गंगानगर सी ब्लॉक में सिरफिरे की हरकतों की जानकारी काफी लोगों को थी। दर्शिता की गुहार पुलिस तक भी पहुंची थी, लेकिन उनकी नींद नहीं टूटी। क्योंकि दर्शिता या उसके परिजनों ने लिखित में शिकायत नहीं की थी। फैंटम सिपाही को इसकी जानकारी थी। यह बात स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से बताई। हालांकि लिखित में शिकायत न होने पर पुलिस ने पल्ला झाड़ दिया। 
विज्ञापन

10 of 10
मौके की एक और तस्वीर
खत्म कर दी दर्शिता... अब करो उसकी शादी  
दर्शिता के खून से हाथ रंगने के बाद सिरफिरे दीपक ने ड्रामा किया। खूनखराबा करने के बाद यह हत्यारोपी अपने मकान के छज्जे पर चढ़ गया। लोगों की भीड़ लगी हुई थी। हत्यारोपी चिल्लाया... खत्म कर दिया दर्शिता को, अब करो उसकी शादी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद भी दीपक के चेहरे पर खौफ नहीं था। आरोपी व पीड़ित परिवार पड़ोसी हैं। उनका आपस के घर में आना जाना था। दीपक के मन में क्या चल रहा था, इसको कोई भी नहीं जान पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें