फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, जेल जाने के डर से की शादी, फिर कर डाली हत्या, आरोपी पर 25 हजार का इनाम

Tue, 11 Jun 2019 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में प्रेम विवाह के बाद युवती की गला घोटकर हत्या करने के आरोपी सावन बालियान पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नितिन तिवारी ने क्राइम ब्रांच और सदर बाजार पुलिस को लगाया है। 

 
विज्ञापन

2 of 8
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा के युवक ने शादी का झांसा देकर पहले युवती से दुष्कर्म किया। छात्रा गर्भवती हुई तो शादी से इनकार कर दिया लेकिन जेल जाने के डर से उसने शादी कर ली और परिवार से अलग कमरा लेकर पत्नी के साथ रह रहा था। इस दौरान वह पत्नी को अपने रास्ते से हटाने का मौका देख रहा था। रविवार को पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फरार हो गया। 

 
विज्ञापन

3 of 8
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी निवासी 20 वर्षीय युवती का कंकरखेड़ा निवासी सावन बालियान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 18 अप्रैल को कंकरखेड़ा थाने में युवती ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। 

 

4 of 8
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में युवती के बयान कराए गए तो उसने दबाव में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। उसने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी। बाद में युवती के पिता ने दोनों के लिए सदर बाजार के रविंद्रपुरी में किराए पर कमरा लेकर दिया था। 

 
विज्ञापन

5 of 8
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम को युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवती के पिता ने सावन बालियान पर हत्या और उसके परिजनों पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। 

 
विज्ञापन

6 of 8
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को एसएसपी नितिन तिवारी ने हत्यारोपी सावन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। एसओ सदर विजय गुप्ता का कहना है कि सावन के पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 8
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत गला दबाने से आई है। वहीं चेहरे के पास चोट का निशान भी मिला है। पुलिस को मौके से चुन्नी भी बरामद की है।
 
 
विज्ञापन

8 of 8
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वहीं युवती के भाई के मुताबिक वह बहन से मिलने उसके कमरे पर गया था। वहां दरवाजा बंद मिलने पर उसने जीजा को फोन किया तो जीजा ने कहा कि तुम्हारी बहन बाहर गई है मैं नहा रहा हूं, बाद में बात करता हूं। इसके बाद जब वह दोबारा बहन के कमरे पर पहुंचा तो बाहर से दरवाजा बंद मिला। वह अंदर पहुंचा तो उसकी बहन फर्श पर मृत पड़ी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें