फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रिमांड पर लेते ही हैवान ने किया बड़ा खुलासा, बच्चियों से दरिंदगी कर बनाता था अश्लील वीडियो

Thu, 16 May 2019 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
आरोपी विमलचंद को उसकी कोठी पर लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार का हैवान विमल चंद बच्चियों से दरिंदगी करने के साथ उनकी पोर्न वीडियो बनाता था। यह खुलासा उसे कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद हुआ। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में विमल चंद और बच्चियों के बीच बैठने वाला युवक बिजली मैकेनिक नरेश बताया गया है। जिसकी पुलिस तस्दीक करने में लगी है। आगे जानें कैसे हैवान से पुलिस ने उगलवाए राज: -
विज्ञापन

2 of 12
हैवान विमल चंद और उसकी कोठी - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार 162/6 में एलआईसी से रिटायर्ड विमलचंद बच्चियों से दरिंदगी करता था। 28 अप्रैल को अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हैवान के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिससे उसके सारे कारनामे उजागर हो गए। तीन बच्चियों ने कोर्ट में दर्ज बयानों में हैवानियत का खुलासा किया था। 
विज्ञापन

3 of 12
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
इस केस के विवेचनाधिकारी ने स्पेशल जज, पॉक्सो एक्ट जीपी सिंह की अदालत में आरोपी विमल चंद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की अर्जी दी थी। जिस पर अदालत ने सुनवायी के बाद आरोपी विमल चंद को 12 घंटे के लिए पुलिस अभिरक्षा में दिए जाने के आदेश किए। 

 

4 of 12
गिरफ्तार आरोपी विमल चंद व टेक्निशियन आशू - फोटो : अमर उजाला
यह आदेश बुधवार शाम 05 बजे से लागू हुआ। पुलिस ने बताया है कि मुख्य आरोपी को बच्चियों के कोर्ट में दर्ज बयानों और सीसीटीवी में दिखने वाले युवक, महिलाओं की जानकारी के लिए रिमांड लिया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ की गई। 

 
विज्ञापन

5 of 12
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
ढंककर रखा हैवान का चेहरा 
हैवान विमल चंद को लेकर लोगों में आक्रोश है। उसका रिमांड बुधवार शाम पांच बजे से गुुरुवार सुबह पांच बजे तक था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि हैवान पर हमला हो सकता है। इसको देखते पुलिस ने हैवान के चेहरे पर कपड़ा डालकर रखा है, ताकि कोई उसको न देख पाए।
 
विज्ञापन

6 of 12
पुलिस के दबोचने पर खुद को छुड़ाने की कोशिश करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने देर रात तक आरोपी से पूछताछ की। रात में आरोपी को उसकी कोठी में लेकर गई। जहां पर तलाशी के दौरान हैवान द्वारा बनाई पोर्न वीडियो भी मिली हैं। पुलिस का दावा कि आरोपी के साथ दो महिलाएं और बिजली मैकेनिक था। जिसके बारे में अभी पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन

7 of 12
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मिलीं कई जानकारी
आरोपी विमलचंद 12 घंटे की रिमांड पर मिला है। उसने पुलिस को कई जानकारी दीं, जोकि विवेचना का हिस्सा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बहुत सबूत जुटाए हैं। बच्चियों के बयानों को देखते हुए भी पूछताछ की गई है। -नितिन तिवारी, एसएसपी मेरठ 

8 of 12
पुलिस के दबोचने पर खुद को छुड़ाने की कोशिश करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की पॉश कॉलोनी में हैवानियत की हद पार करने वाले विमल चंद ने नौकरानी के जरिये दरिंदगी की शुरुआत की थी। नौकरानी ही बच्चियों को हैवान के पास लाकर छोड़ती थी। लैपटॉप व मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर यह आरोपी मासूमों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इसकी घिनौनी हरकतों का खुलासा हुआ तो बच्चियों ने भी उसकी सारी पोल खोल दी। 

9 of 12
आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार हैवान विमल चंद की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। एलआईसी साकेत में अधिकारी पद से रिटायर्ड होने पर विमल ने एक दूसरी बीमा कंपनी में जॉब की। दिसंबर 2018 को वह उक्त कंपनी से भी रिटायर्ड हो गया। उसके मकान में एक नौकरानी घरेलू काम करने आती थी। 
 

10 of 12
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
अकेला होने के चलते नौकरानी से उसके संबंध हो गए थे। नौकरानी ही छोटी बच्चियां को बहला फुसलाकर विमल चंद के घर पर लाती थी। जहां पर विमल चंद बच्चियां से दरिंदगी करता था। दीपावली के बाद विमल ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। वह बच्चियों से हैवानियत करता था, जोकि सीसीटीवी कैमरे में कैद होता गया।          

11 of 12
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
सौंपने के बाद वहीं रहती थी नौकरानी 
मासूम बच्चियों को नौकरानी हैवान विमल चंद के घर पर लाती थी। इतना ही नहीं अपने सामने ही बच्चियों के साथ हैवानियत कराती थी। यह हैवान महिला और बच्चियों के साथ दरिंदगी करता है। पुलिस ने तीन बच्चियों से सारी जानकारी जुटाई है। 
विज्ञापन

12 of 12
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पैसे देकर करता था मुंह बंद 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्चियों को मोबाइल और लैपटॉप पर अश्लील वीडियो भी दिखाता था। यह भी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हैवानियत का दंश झेल रही इन बच्चियों की आवाज तो निकलीं। लेकिन हैवान ने पैसा देकर उनके मुंह बंद कर दिए। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें