फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' खींचकर ले आई साले की शादी में, अब परिवार के लिए रह गया जिंदगी भर का गम, तस्वीरें

Thu, 16 May 2019 01:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिवार में किसी को अंदाजा भी नहीं था कि शादी में सोनू के साथ कोई अनहोनी हो जाएगी। वैसे तो सोनू साले की शादी में जाने से मना ही कर रहा था, लेकिन मौत उसे खींचकर ले आई। अब परिवार के लिए जिंदगी भर का गम रह गया। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ हरीश को मानो मौत ही खींचकर शामली ले गई थी। परिजनों का कहना था कि सोनू की इच्छा साले की शादी में जाने की नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी वह शादी में पहुंच गया।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि शादी से एक दिन पहले सगाई के दिन 12 मई को भी ससुराल वालों के साथ सोनू का विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते उसके साथ मारपीट भी हुई थी। उसने यह बात अपने परिवार वालों को फोन पर बताई थी।

4 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शादी में शामिल न होने की बात कहकर वह उसी दिन देर शाम घर को चला गया था। अगले दिन 13 मई को शादी वाले दिन वह सुबह फिर अपने परिवार के लोगों के साथ ससुराल आ गया था। उस दिन रात में वह शादी में शामिल हुआ। 14 मई को उसने पत्नी शिवानी को साथ चलने के लिए कहा तो उसने एक-दो दिन बाद में साथ चलने की बात कही। इसी बात को लेकर उसकी ससुराल वालों से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रात में फिर सोनू के साथ विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि ससुराल वालों ने सोनू को कमरे में बंद कर दिया। वहां से वह किसी तरह बाहर निकल गया और थोड़ी दूर स्थित बिजलीघर के बाहर चाय की दुकान पर पड़े खाली तख्त पर सो गया। पास में ही उसके कपड़े पड़े मिले। वहीं पर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। परिजनों का कहना था कि सोनू की इच्छा साले की शादी में जाने की नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी वह शादी में पहुंच गया। मानो मौत ही उसे खींचकर शामली लाई थी।
विज्ञापन

6 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मौत से बुरी तरह टूट गया परिवार
सोनू की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। सोनू दो बहनों का इकलौता भाई था। सोनू के पिता की पहले मौत हो चुकी है। दोनों बहनें शादीशुदा हैं। वह मेरठ में बिजली की होलसेल की दुकान पर नौकरी करता था। सोनू का एक साल का बेटा है। मृतक की मां नर्मदा ने बताया कि पत्नी शिवानी के साथ उसकी किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। इसे लेकर ससुराल वालों से उसका कई बार विवाद भी हुआ था। सोनू अपनी मां का एक मात्र सहारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस
एसपी, अजय कुमार ने बताया कि, खेड़ीकरमू बिजलीघर के निकट नाले में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। प्रथम दृष्टया उसकी ईंट से वार कर चोट पहुंचाना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में पत्नी को लेकर ससुराल वालों से विवाद होना सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें