शामली में युवक ने कपड़े सुखाने से मना करने पर अपनी भाभी गुलिस्ता के सिर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पांच वर्ष पूर्व आरोपी अपनी बुआ के पुत्र की हत्या के मामले में जेल गया था और तीन माह पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था।
शामली के कांधला में गुलिस्ता की हत्या के मामले में उसकी सास शबीना ने पुलिस को घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी है। शबीना के मुताबिक, घटना से पहले गुलिस्ता की आरोपी देवर ने पिटाई की थी। गुलिस्ता बचने के लिए चीखती-चिल्लाती रही। उसने आवाज लगाई, अम्मी, मार दी... मुझे मार दी। शबीना ने बताया कि गुलिस्ता की आवाज सुनकर उन्हें लगा कि शायद उसे करंट लग गया है।
उन्होंने तुरंत बिजली का कनेक्शन बंद कर दिया और ऊपर जाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने ऊपर जाने वाले जीने के दरवाजे को अंदर से बंद कर रखा था। इसके बाद शबीना व उसके पति उमर पड़ोसी चाचा के मकान से होकर ऊपर पहुंचीं। वहां गुलिस्ता को पड़ा देखा। एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 11
कांधला में गुलिस्ता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसिफ ने बुआ के बेटे की भी गोली मारकर की थी हत्या
मृतका गुलिस्ता के पिता शेरदीन ने बताया कि वर्ष 2021 में आसिफ अपनी बुआ के पुत्र फारुख के साथ जनपद बागपत के रटौल स्थित ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। बताया गया कि ईंट भट्टे पर काम करने वाली युवती से आसिफ और फारुख दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर आसिफ अपनी बुआ के लड़के फारुख से रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
3 of 11
कांधला में गुलिस्ता की हत्या के बाद जमा लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के अनुसार, प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में आसिफ ने ईंट भट्ठे पर ही फारुख की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता कामिल की ओर से आरोपी आसिफ के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्या के मामले में आरोपी करीब पांच वर्ष तक जेल में रहा और लगभग तीन माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। शुक्रवार को आसिफ ने अपनी भाभी गुलिस्ता की हत्या कर दी। पांच साल में दूसरी हत्या करने को लेकर परिजनों के साथ आसपड़ोस के लोगों में दहशत बनी है।
4 of 11
गुलिस्ता की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच भाइयों में सिर्फ उमर की हुई थी शादी
करीब छह वर्ष पूर्व कस्बा कैराना के मोहल्ला ईदगाह नई बस्ती निवासी शेरदीन ने अपनी पुत्री गुलिस्ता उर्फ गुल्लो (27) की शादी कांधला के मोहल्ला खैल निवासी उमर के साथ की थी। उमर व आसिफ के अलावा अन्य तीन भाई जावेद, आरिफ व आसू है, जो अलग दूसरे मकान में रहते हैं। पांचों भाइयों में अभी तक उमर की ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 11
कांधला में विवाहिता की हत्या के बाद शिकायत करने पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलिस्ता के पिता शेरदीन ने बताया कि आसिफ का व्यवहार पहले से ही असामान्य और आक्रामक रहा है। आरोप है कि जेल से आने के बाद भी आसिफ के व्यवहार में कोई खास बदलाव नहीं आया। उन्होंने बताया कि आसिफ के स्वभाव को लेकर परिवार और आसपास के लोगों में पहले से ही चिंता बनी रहती थी।
विज्ञापन
6 of 11
कांधला में गुलिस्ता की हत्या के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां की मौत से अनजान मासूम, रो-रोकर पूछ रहे, मां कब उठेगी
मृतक गुलिस्ता के चार वर्षीय बड़ा बेटा अनस और दो वर्षीय छोटा बेटा असद मां के हमेशा के लिए चले जाने से बेखबर हैं। दोनों मासूम रो-रोकर मां को तलाश रहे हैं और उन्हें यह अहसास भी नहीं कि उनकी मां अब कभी उठकर उन्हें गोद में नहीं लेगी। मां की मौत का गम समझने की उम्र भी दोनों बच्चों की नहीं है। अनस बार-बार मां के पास जाने और उन्हें उठाने की जिद कर रहा है, जबकि छोटा असद भी मां की तलाश में बिलख रहा है। मासूमों को रोता बिलखता देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
7 of 11
कांधला में गुलिस्ता की हत्या के बाद जमा लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवर सहित सभी ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
गुलिस्ता के पिता शेरदीन ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर देवर के साथ ही पति, सास, ससुर और चचिया ससुर पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
8 of 11
कांधला में गुलिस्ता की हत्या के बाद जमा लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला में देवर ने फावड़े से वार कर की भाभी की हत्या
शामली के कांधला के मोहल्ला खैल खालापार में शुक्रवार शाम देवर ने कपड़े सुखाने से मना करने पर अपनी भाभी गुलिस्ता के सिर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पांच वर्ष पूर्व आरोपी अपनी बुआ के पुत्र की हत्या के मामले में जेल गया था और तीन माह पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था।
9 of 11
गुलिस्ता की हत्या के बाद जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ला खैल निवासी उमर अपनी पत्नी गुलिस्ता उर्फ गुल्लो (27) और चार वर्षीय अनस और दो वर्षीय पुत्र छोटा, मां समीना बानो व पिता भभुल के साथ रहते हैं। इसी घर में उनके साथ छोटा भाई आसिफ भी रहता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे गुल्लो प्रथम मंजिल पर थी जबकि अन्य सभी परिजन नीचे घर में थे। उसी दौरान उसका देवर आसिफ अपनी भाभी गुल्लो के पास पहुंचा।
10 of 11
कैराना में गुलिस्ता की मौत की सूचना पर रामडा रोड पर गुलिस्ता के पिता शेरदीन के मकान के पास बैठे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसिफ ने अपनी मां के कपड़े सुखाने के लिए अपनी भाभी से कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि आसिफ ने वहां रखे फावड़े से गुलिस्ता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की चीख निकली, जिसे सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
कैराना में मृतक गुलिस्ता के पिता शेरदीन के मकान पर लगा ताला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ के लिए पति उमर को भी थाने ले गई। पुलिस को परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी आसिफ करीब पांच वर्ष पहले जिला बागपत के रटौल में स्थित ईंट भट्ठे पर अपनी बुआ के पुत्र फारुख की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में जेल गया था और तीन माह पहले जमानत पर आया था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।