फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा का मेडिकल बाकी था, अचानक बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, चकनाचूर हुए परिवार के सपने

Sat, 31 Aug 2019 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस व युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के हस्तिनापुर के खादर में एक युवक अपने पशु को चराने के लिए जंगल में गया था। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। युवक का फोन लगातार बजता रहा। सुबह परिजनों ने तलाश किया तो युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला। युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था उसका मेडिकल होना बाकी था। आगे जानें  कैसे चंद मिनटों में चकनाचूर हो गए एक परिवार के सपने: -
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के हस्तिनापुर में खादर के गांव खिमीपुरा (जलालपुर) निवासी युवक का शव शुक्रवार को आरक्षित वन क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाए जाने का आरोप लगाया। वहीं, ग्रामीणों के साथ मिलकर मवाना-मखदूमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने हस्तिनापुर एवं मवाना पुलिस को शव नीचे नहीं उतारने दिया। यहां उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने पहुंचकर परिजनों को आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, फारेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच की।

 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खिमीपुरा निवासी शक्ति पुत्र हुकम सिंह गुरूवार को भैंसा लेकर वन आरक्षित जंगल में चराने गया था। वह देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आसपास के जंगल में उसकी तलाश की परंतु पता नहीं चला। ग्रामीणों के अनुसार शक्ति के मोबाइल फोन पर घंटी जा रही थी। परिजनों ने शुक्रवार सुबह फिर से शक्ति की तलाश शुरू की। वे वन आरक्षित क्षेत्र के टीले पर पहुंचे तो शक्ति का शव सागौन पेड़ पर लटका मिला। जिससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। 

 

4 of 6
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मवाना-मखदूमपुर मार्ग को जाम कर दिया। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारने की कोशिश की परंतु परिजनों ने हंगामा कर दिया। वे डॉग स्क्वायड एवं डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इस पर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, फारेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड पहुंच गई। फारेंसिक टीम को शक्ति के जेब से मोबाइल एवं हेडफोन मिला। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने करीब तीन घंटे बाद जाम खोला। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस में भर्ती के लिए मेडिकल होना बाकी था
शक्ति ने 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। उसने बीकॉम की पढ़ाई शुरू की परंतु किन्ही कारणों से बीच में छोड़ दी। हालांकि उसका सहारनपुर में हुई उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में सलेक्शन हो गया था। उसका कुछ दिन बाद मेडिकल परीक्षण होना था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परिजनों पर टूटा गम का पहाड़
परिवार में बड़ा भाई सोनी एवं दूसरे नंबर का शक्ति था। उससे छोटी दो बहन सपना व आरजू हैं। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में हैं। शक्ति के माता-पिता को उसके ट्रेनिंग पर जाने का इंतजार था। शक्ति की मौत से उनके सपने चकनाचूर हो गए। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी जांच में जुटी है। जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें