फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत से पहले मेजर केतन शर्मा के ये थे आखिरी शब्द, एनकाउंटर के बीच व्हाट्सएप पर भेजा था ये संदेश

Wed, 19 Jun 2019 06:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
शहीद मेजर केतन व उनकी पत्नी और बेटी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के अच्छाबल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार को हुए एनकाउंटर में मेरठ के मेजर केतन शर्मा शहीद हो गए। इस दौरान अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर उनके परिवार की सांसे अटकी थीं। व्हाट्सएप के फैमिली ग्रुप पर किसी ने मेजर केतन का हाल जानना चाहा तो उन्होंने अपनी एक तस्वीर परिवार को एक संदेश के साथ भेजी थी। लेकिन कौन जानता था कि मेजर केतन शर्मा की यह तस्वीर उनकी आखिरी तस्वीर बन जाएगी-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मेजर केतन शर्मा के पिता रविंद्र बताते हैं कि नौकरी छूटी तो स्थिति आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई। जैसे-तैसे स्थिति को संभाला और आमदनी का जरिया कुछ मजबूत हुआ। सीमित आमदनी के बीच बच्चों को उच्च शिक्षित करने की तरफ दोनों भाइयों ने ध्यान दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते रविंद्र के बेटे केतन शर्मा ने बीस साल की उम्र में ही प्राइवेट नौकरी शुरू कर दी। परिवार को उम्मीद थी कि केतन ही उनके परिवार का नाम रोशन करेगा और एक दिन भगवान ने उनकी सुन भी ली। 
विज्ञापन

3 of 7
मेजर केतन शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेटा केतन शर्मा आर्मी में लेफ्टिनेंट बना तो पूरे परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन रविंद्र को क्या मालूम था कि यह खुशी बस चंद साल की है। 17 जून का दिन रविंद्र और उनके परिवार में अंधेरा कर गया।

4 of 7
शहीद मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह मेजर केतन शर्मा के परिवार की जिंदगी में काली रात बनकर आई। अनंतनाग में आतंकियों से लोहा लेते हुए उनका इकलौता बेटा शहादत को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
शहीद मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के अच्छाबल में को हुए एनकाउंटर के बीच से मेजर केतन शर्मा ने अपने फैमिली ग्रुप पर एक संदेश भेजा था। उन्होंने इस संदेश में लिखा कि जबरदस्त फायरिंग हो रही है। मैं बाल बाल बचा हूं।
विज्ञापन

6 of 7
शहीद मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि इसके बाद पारिवारिक ग्रुप पर किसी ने उनसे एक सेल्फी भेजने को कहा। इस पर मेजर केतन शर्मा ने अपनी एक फोटो ग्रुप में डाली और लिखा कि 'ये मेरी आखिरी तस्वीर भी हो सकती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शहीद मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इसके कुछ ही घंटे बाद दक्षिण कश्मीर में मेजर केतन शर्मा के आतंकियों से लोहा लेते हुए भारी गोलीबारी के बीच शहीद होने की खबर उनके पैतृक आवास पहुंची जिससे उनके घर और नगर हर जगह कोहराम मच  गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें