महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर रोका।
- फोटो : Amar Ujala
प्रयागराज में महाकुंभ में भगदड़ हादसे में कई लोग घायल हुए, जिसमें कई हताहत हो गए। मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया। यह आयोग एक समय सीमा के अंदर अपनी रिपोर्ट देगा। पुलिस भी मामले की जांच करेगी और हादसे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जाएगी। यही नहीं, गुरुवार को मुख्य सचिव और डीजीपी भी प्रयागराज जाकर घटना की समीक्षा करेंगे।