अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के 10 वें आयोजन में सोमवार की शाम बेहद खास रही। इसके बाद मंगलवार सुबह मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय से एकता रैली का शुभारंभ किया गया। यह रैली अमर उजाला ऑफिस से घंटाघर होते हुए पीवीएस मॉल पहुंची। इस रैली में शहर के लोगों से अपील की गई कि 15 अगस्त को ठीक 10 बजे जहां भी हों 52 सेकेंड के लिए रूक जाएं। और सबसे बड़े राष्ट्रगान में हिस्सा लें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 22
एकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
रैली का नेतृत्व कर रहे भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर और एसएसपी राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी और भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
3 of 22
एकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
रैली दिल्ली रोड से बागपत तिराहा, रेलवे रोड चौराहा, ईव्ज चौराहा, इंद्रा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा से गढ़ रोड, गांधी आश्रम चौराहा, नई सड़क से सेंट्रल मार्केट होती हुई पीवीएस मॉल शास्त्रीनगर पहुंची।
4 of 22
एकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
रैली का सबसे पहले नवीन मंडी गेट के सामने संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, युवा संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष लल्लू मक्कड़, विपुल सिंघल, विकास गिरधर ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 22
एकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
इससे आगे ट्रांसपोर्ट नगर गेट पर मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा और महामंत्री दीपक गांधी के नेतृत्व में दर्जनों ट्रांसपोर्टरों ने स्वागत किया। रेलवे रोड चौराहा पर अटल जनसेवा केंद्र के संचालक और पूर्व पार्षद अजय गुप्ता नटराज और सुनील अग्रवाल कांटा ने साथियों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
6 of 22
एकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
केके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के एनसीसी, स्काउट कैडेट्स के साथ ही छात्रों ने मार्ग के दोनों तरफ मानव शृंखला बनाकर जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन
7 of 22
एकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
रैली के समापन पर दक्षिण से भाजपा विधायक डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि अमर उजाला का मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम वास्तव में अभिनव कार्यक्रम है। इस रैली का जिस तरह संयोजन किया गया वह काबिले तारीफ है।
8 of 22
एकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बाइक सवार युवक और पूर्ण अनुशासन में रैली का आयोजन कर अमर उजाला ने मिसाल कायम की है।
9 of 22
एकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के नेतृत्व में बाइक रैली का सफलता पूर्वक आयोजन हुआ। टीएसआई दीन दयाल दीक्षित, मौ. नदीम खान अलग-अलग इंटरसेप्टर पर जहां ट्रैफिक की कमान संभाले रहे, तो आठ ट्रैमो बाइक पर सवार ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरे रास्ते ट्रैफिक कंट्रोल करते रहे।