फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: कवि सम्मेलन में गूंजा कश्मीर-370 मुद्दा, कवियों ने भरा देशभक्ति का जोश, तस्वीरें

Fri, 16 Aug 2019 08:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के 11वें आयोजन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यादगार बन गई। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन हुआ। देश के प्रसिद्ध कवियों व शायरों ने कविताओं और शायरी के माध्यम से माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया। शहर के हर वर्ग ने कविताओं और शायरी का लुत्फ उठाया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रोता अंत तक जमे रहे और प्रेक्षागृह देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

2 of 11
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
ओज के प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिओम पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से 370 को ही खत्म नहीं किया, बल्कि मेरी कई कविताओं को भी खत्म कर दिया। लेकिन इसका उन्हें दुख नहीं बल्कि खुशी है। आज मेरी कविता है नहीं बल्कि था में तब्दील हो गई है। अब मन करता है कि सरकार के पक्ष में कविता लिखूं। हरिओम पंवार ने कश्मीर को लेकर अपनी पुरानी कविता को नये अंदाज में कुछ यूं प्रस्तुत किया ‘कश्मीर था जहां हमारा राष्ट्रगान शर्मिंदा था, भारत मां को गाली देकर भी खलनायक जिंदा था, मैं घायल घाटी के दिल की धड़कन गाने निकला था’।
विज्ञापन

3 of 11
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
हाशिम फिरोजाबादी ने ‘जब जब हम सरहद पर जाएं’ पंक्तियों के साथ शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ‘जो है मेरे देश के गद्दार, नहीं हैं इनको देश से प्यार, वो हिंदुस्तान छोड़ दें, जो मजलूमों को सताते हैं, जो दंगों को भड़काते हैं, जो नफरत को फैलाते हैं, वो हिंदुस्तान छोड़ दें।

4 of 11
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
हास्य व्यंग के कवि तेज नारायण बेचैन ने हास्य व्यंग से माहौल को खुशनुमा करते हुए कहा कि ‘समूचा देश है एक साथ, अब तैयार मोदी जी, भरी है वीर सेना में हुंकार मोदी जी, समय वो आ गया, शायद पाक के टुकड़े किए दो इंद्रा जी ने, आप चार कर दो मोदी जी’।
विज्ञापन

5 of 11
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद से आए गजलकार और गीतकार दिनेश रघुवंशी ने कहा कि ‘वतन के दुश्मनों से रात दिन जूझती है वर्दी, सभी से प्रश्न केवल एक पूछती है वर्दी, पुराने सूट नेताओं के बिकते हैं करोड़ों में, पड़ी मिलती है कचरे में लहू से भीगती वर्दी’।
विज्ञापन

6 of 11
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
रामपुर से आए ताहिर फरहाज ने कहा कि आपस में किसी बात पर लड़ सकते हैं हम लोग, सरहद की हिफाजत में हम एक रहेंगे। गीत ‘दिन वो भी क्या थे, जब हम मिलकर देश में रहते थे’। इसी के साथ श्रोताओं की मांग पर उन्होंने प्रेम रस की नजम भी पढ़ी।
विज्ञापन

7 of 11
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से आई कवित्री सुमन दूबे ने अपनी चर्चित कविता ‘दर्द का दिल में कोई रत्न रख लिया, गीत गा गाकर दुनिया का मन रख लिया, के साथ ही ‘खुशबुओं में गुनगुनाती पवन, झूमती नाचती हूं मैं होकर मग्न, सबको भाता है मेरा महकता बदन’ मैं सुमन, मैं सुमन’ सुनाकर सभी का मन मोह लिया। 

संचालन कर रहे हास्य व्यंग के प्रसिद्ध कवि सुनील जोगी ने 370 पर व्यंग से शुरुआत की। हास्य व्यंग की कई प्रस्तुतियों के बीच उन्होंनें माहौल को भांपते हुए तिरंगे पर अपनी कविता प्रस्तुत की।

8 of 11
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
छलक पड़े आंसू
हरिओम पंवार ने जब शहीदों को लेकर लाइन पढ़ी तो श्रोताओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। हरिओम पंवार ने कहा ‘उन आंखों की दो बूंदो से सातों सागर हारे हैं, जब मेहंदी वाले हाथों ने मंगलसूत्र उतारे हैं’।

9 of 11
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने किया दीप प्रज्जवलन
सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर सुनीता वर्मा, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय कुमार साहनी, एमडीए वीसी राजेश कुमार पांडेय, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक सुशील गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर प्रो.वीरपाल सिंह मौजूद रहे। वहीं केएल इंटरनेशनल के संचालक मनमीत खुराना, हरनीत खुराना, द अध्ययन स्कूल के संचालक प्रियांशु अग्रवाल, पत्नी अरीशा अग्रवाल, सुनील त्यागी, केएसी अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील गुप्ता व डॉ. प्रतिभा गुप्ता विशेष रुप से मौजूद रहे।

10 of 11
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
ये भी रहे मौजूद
कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में एसपी देहात अविनाश पांडे, ट्रैफिक संजीव कुमार वाजपेयी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, बिजेंद्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, सीसीएसयू से धीरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. अश्वनी कुमार, प्रो. वीरपाल सिंह, डॉ. दुष्यंत चौहान, डॉ. यशवेंद्र वर्मा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव,  डॉ. प्रशांत कुमार, बिजेंद्र प्रमुख, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वीनस शर्मा और उनकी पूरी टीम के साथ ही जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह की पत्नी सिंपल सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री संजना वत्स रस्तोगी, भाजपा महानगर मंत्री सीमा श्रीवास्तव, गजेंद्र शर्मा, आलोक सिसौदिया, हर्ष गोयल, इंडिया बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश भारद्वाज, मल्हू सिंह इंटर कॉलेज की प्रिसिंपल डॉ. नीरा तोमर, सीमा खान, प्रीतिश सिंह, कांग्रेस नेता अभिमन्यु त्यागी, रालोद नेता राजकुमार सांगवान, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, हिफजुर्रहमान अंसारी, चैतन्यदेव स्वाम्री, संगीता  राहुल, पार्षद इकरामुददीन, राजेश रुहेला, समीर चौहान, गफ्फार अहमद, सब्बीर अहमद, पूर्व पार्षद रविन्द्र तेवतिया, संजीव धामा, बाबर चौहान बनी सिंह चौहान शिहान सिराज अहमद और टीम, विचित्रा कौशिक, आकाशदीप कौशिक, अमित शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, निर्मल सिरोही, एडवोकेट सुनील कुमार गुप्ता, बसपा के शाहजहां सैफी, इकराब वालियान, कयूम सैफी, रहीसुद्दीन, सब्बीर, राजपाल जाटव, संगीता दौहरे, सतपाल पेपला, संजय जैन, शंभू पहलवान, विनय विरालिया, संचित भोला, पंकज सिंह, हसीन सैफी, डा. महेश बंसल, मनोज अग्रवाल, बलराज डूंगर, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

11 of 11
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
ये रहे हमारे सहयोगी
अमर उजाला और केएल इंटरेनशनल स्कूल के सौजन्य से कार्यक्रम में बतौर प्रायोजक साव्या ज्वैलर्स, अध्ययन स्कूल, चौधरी चरण सिंह विवि, केएमसी हॉस्पिटल, एडिको बिल्डर्स, किंग ब्रेड, महावीर इंटरनेशनल स्कूल, दयाल फर्टिलाइजर्स, एसडीएस ग्लोबल, स्वयं मीडिया, एएलएस आईएएस कोचिंग, लैंमफोर्ड बायोटेक, सुधाकर मुद्रणालय, हीरा आउटडोर, आरआर एडवरटाइजिंग, श्री कैलाश प्रकाश गायत्री देवी जन सेवा संस्थान, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक, उत्सव रास, महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, मीरा ज्वेल हाउस, कार केयर सेंटर, मेरठ विकास प्राधिकरण, हीरा बाथ पैलेस, बीआर स्टूडियो मुख्य हैं। एसएफ फूड्स का विशेष सहयोग रहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें