फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी: हाथ में तिरंगा और ये अद्भुत प्रस्तुतियां, दिल छू जाएंगी बच्चों की ये तस्वीरें

Wed, 14 Aug 2019 06:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडीटोरियम में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर देशभक्ति गीतों पर एक से एक प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

2 of 8
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वंदे मातरम्...जय हिंद... जय भारत। मां तुझे सलाम जैसे देशभक्ति तरानों पर स्कूली छात्र-छात्राओं की नृत्य प्रस्तुतियां देखकर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगे के साथ छात्र-छात्राओं ने अद्भुत प्रस्तुतियां दीं। किसी ने सरहद पर तैनात जवानों की जिंदगी से सीधे रुबरू कराया तो किसी ने बेटी भ्रूण हत्या की तस्वीर दिखाकर झकझोर दिया।

विज्ञापन

3 of 8
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
मौका था मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडीटोरियम में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता का। इसमें देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

4 of 8
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
फौजी ड्रेस में बच्चों ने मंच पर जवानों के शौर्य को ऐसे पेश किया मानो सीमा पर सीधे जंग हो रही हो। किसी ने नृत्य के माध्यम से एकता की तस्वीर प्रस्तुत की तो किसी ने लोकगीतों की भव्य प्रस्तुति से हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
वहीं दर्शकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने हर प्रस्तुति पर हॉल में तिरंगा लहराकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

6 of 8
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथि सीसीएसयू की प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने दीप जलाकर किया। सीनियर और जूनियर वर्गों में देशभक्ति गीतों पर 24 स्कूलों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

7 of 8
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग 
गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर, ब्लॉसम्स स्कूल बच्चा पार्क, सत्यकाम इंटरनेशनल लोहिया नगर, दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल दिल्ली रोड, सीजेडीएवी सेंटेनरी स्कूल शास्त्री नगर, एसएसडी बुढ़ाना गेट, इस्माईल गर्ल्स इंटर कॉलेज शास्त्री नगर, एमएल पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल छीपीटैंक, चौधरी चरण सिंह त्यागी इंटर स्कूल, आरएन इंटरनेशनल स्कूल, आईआईएमटी गंगानगर, खालसा गर्ल्स स्कूल, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, द एवेन्यू पब्लिक स्कूल, द अध्ययन स्कूल शताब्दी नगर, ट्रांसलेम एकेडमी गंगानगर, माउंट लिट्रा जी स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार, राधागोविंद पब्लिक स्कूल गढ़ रोड, कुसुम इंटरनेशनल स्कूल, चड्ढा पब्लिक स्कूल जानी, शांति निकेतन विद्यापीठ गंगानगर, बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल किला परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

8 of 8
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के निर्णायक 
प्रतियोगिता में डॉ. रीमा वार्ष्णेय, एचओडी फैशन डिजाइनिंग विद्या नालेज पार्क, कोरियोग्राफर मिताली शर्मा और कपिल बेदी निर्णायक की भूमिका में रहे। निर्णायक मंडल ने सभी प्रस्तुतियों को बारीकी से देखने के बाद अपना निर्णय सुनाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें