थाने में बैठे प्रेमी युगल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सोमवार सुबह सपना थाने पहुंची और अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाया। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने तत्काल पुलिस भेजकर सपना के पिता राजकुमार को बुलवा लिया और लॉकअप में बंद कर दिया। इस पर सपना के परिजन, ग्राम प्रधान अमित राणा, ब्लॉक प्रमुख सरधना कुलदीप भी थाने जा पहुंचे। यहां सपना ने साफ किया कि वह घर नहीं जाएगी। इस पर परिजनों ने सपना की सहेली एवं दोस्तों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। वहीं, पुलिस ने सपना की कॉल डिटेल के लिए उसका नंबर मांगा तो वह सकपका गई। उसने बताया कि वह प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा कर रही है। इस पर दोनों के परिजन थाने पहुंचे और समझौते की बात चली। यहां सपना ने साफ किया कि वह शादी करेगी तो नितिन से बस फिर क्या था। आखिकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।