फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें 23 अद्भुत तस्वीरें: हर-हर महादेव से गूंज उठा हाईवे, कांवड़ियों में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Sun, 05 Aug 2018 09:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बढ़ता कांवड़ियों का सैलाब देशभक्ति के जुनून और जज्बे में डूबा है। भोले की आराधना में पैदल नंगे पांव निकले शिवभक्त बम बोले के जयघोष में देशभक्ति के अंगारे साथ लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन और उत्साह के लिए कांवड़िये जो नारे लगा रहे हैं, उसमें पाकिस्तान पर बम गिराए जा रहे हैं। कांवड़ियों के नारे वीर रस से भरे हैं। डीजे पर बुलंद आवाज में गूंजते जयघोषों में देशभक्ति की फिल्मों के प्रचलित संवाद भी हैं।
विज्ञापन

3 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
डीजे पर तेज साउंड पर देशभक्ति के जयघोष रिकॉर्ड किए गए हैं। ट्रक में चलने वाली बड़ी कांवड़ के अलावा छोटी कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िये भी इन जयघोषों को बजा रहे हैं। पूरा कांवड़ मार्ग बम भोले बम बम के साथ दुश्मन के छक्के छुड़ाने की इरादों से गूंज रहा है।

4 of 23
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों के मन में अपने देश से कितना प्यार है, इसका नजारा कांवड़ मार्ग पर चल रहे कांवड़ियों के जयघोषों में साफ सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन

5 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि जैसे जैसे निकट आ रही है, हरिद्वार में काविड़यों का सैलाब उमड़ने लगा है। बीते 24 घंटे में कांविड़यों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार शाम को मेरठ की सीमा में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी कांवड़ियों की संख्या में तेजी दिखाई दी।
विज्ञापन

6 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार प्रशासन के अनुसार 27 जुलाई से लेकर तीन अगस्त की रात आठ बजे तक हरिद्वार से करीब 98 लाख 75 हजार कावंड़ियों ने जल उठाया।
विज्ञापन

7 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार प्रशासन का अनुमान है कि यहां आने वाले दिनों में कांविड़यों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

8 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हाईवे और चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर कांविड़यों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले बीस घंटों में 20 लाख 40 हजार कांवड़ियों ने जल उठाया है।

9 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
प्रस्तावित राम मंदिर जैसा प्रतिरूप तैयार किया गया है। ठीक उसी तरह की कांवड़ हरिद्वार से मेरठ तक लायी जा रही है। राम मंदिर मॉडल वाली यह भव्य कांवड़ शनिवार को औघड़नाथ मंदिर से पूजा अर्चना के बाद बिजनौर के रास्ते से हरिद्वार के लिए रवाना हुई।

10 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
वहां से जल लेकर यह कांवड़ यात्रा मेरठ औघड़नाथ मंदिर आयेगी। इसके लिए चार सौ से ज्यादा विहिप कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है।

11 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने बताया कि इस बार प्रस्तावित राम मंदिर के स्वरूप जैसी ही कांवड़ तैयार कराई गई है। इसका उद्देश्य अयोध्या में शीघ्र ही भव्य राम मंदिर बने, इसकी कामना करना है।

12 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही संदेश पूरी तरह से यह है कि कांवड़ यात्रा में लोगों को दिखाया जाए कि राम मंदिर की आकृति तैयार कर ली गई है। जल्द ही ऐसा राम मंदिर बनाने की पूरी तैयारी है।

13 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तलवार, गदा और त्रिशूल लेकर चले कार्यकर्ता
कांवड़ के साथ बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता त्रिशूल, गदा और तलवार का खुला प्रदर्शन करते हुए चले। अधिकांश कार्यकर्ताओं के हाथ में हथियार थे।

14 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
ऐसा है कांवड़ का स्वरूप
यह कांवड़ अयोध्या में प्रस्तावित भव्य राम मंदिर जैसी है। इसकी लंबाई 20 फीट, चौड़ाई 8 फीट और ऊंचाई 18 फीट चौड़ी होगी। इसे दिल्ली में दो लाख रुपये की लागत से तैयार कराया गया है।

15 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ता बड़े-बड़े भगवा ध्वज लेकर यात्रा के साथ चलेंगे। बलराज डूंगर ने कहा कि इस कांवड़ का हरिद्वार से मेरठ तक जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

16 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
दर्शन करने वालों की लगी भीड़
यह कांवड़ जब औघड़नाथ मंदिर पहुंची तो देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों में कांवड़ के साथ सेल्फी की होड़ लग गई। विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ता जोश के साथ जयघोष करते हुए इस कांवड़ को लेकर बिजनौर रास्ते से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

17 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिमों ने की कांवड़ियों की सेवा  
देश की सबसे लंबी धार्मिक यात्रा माने जाने वाली कांवड़ के दौरान शिवभक्ति, देशभक्ति और भाईचारे के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिल रही है। कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में शिव में आस्था रखने वाले लोग ही नहीं मुस्लिम समाज के लोग भी पीछे नहीं।

18 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा के पास शिविर लगाकर कांवड़ियों को जूस, नमकीन, बिस्कुट आदि खाने की पदार्थ बांटे।

19 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पूर्व दर्जाधारी नईम अख्तर कुरैशी और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक अली के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने पुल जटवाड़ा के पास शिविर लगाकर शिवभक्तों का स्वागत किया और उन्हें सूक्ष्म जलपान कराया।

20 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान नईम अख्तर कुरैशी ने कहा कि हरिद्वार आ रहे सभी शिव भक्त हमारे मेहमान हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम हरिद्वार की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए उनका सम्मान व खिदमत करें।

21 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
फोटो

22 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
फोटो
विज्ञापन

23 of 23
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सेल्फी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें