फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली के लिए कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, देखें ये तस्वीरें

Sat, 02 Mar 2019 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
bjp bike relly
यूपी के मेरठ में भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली के लिए शनिवार सुबह से ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हल्की बूंदा-बादी के बीच विभिन क्षेत्रों से युवा बाइकों पर सवार होकर 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' का उदघोष करते हुए रवाना हुए। 
विज्ञापन

2 of 5
bjp bike relly
खरखौदा में किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी और खादी ग्राम उद्योग गोपाल अंजान के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता जहां भगवा रंग के बीच तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के मुखौटे पहनकर रैली में शामिल होने पहुंचे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
bjp bike relly
मेरठ में अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता रैली के लिए निकले। संकल्प रैली के दौरान पूरा शहर 'भारत माता की जय', 'जय हिंद', 'वंदे मातरम' और भारतीय सेना के नारों से गूंज उठा।

 

4 of 5
bjp bike relly
सरधना में विधायक संगीत सोम, सांसद डॉ संजीव बालियान ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली निकाली। सरधना क्षेत्र से रैली दौराला के लिए रवाना हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bjp bike relly
मेरठ में मौसम बदलने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है वहीं सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की बूंदाबादी भी हुई लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं में इसके बावजूद उत्साह नजर आया और बूंदाबादी के बीच कार्यकर्ता रैली के लिए निकले। आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरपूर दिख रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें