फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: दोपहर बाद मुस्लिम बूथों पर बढ़ी मतदाताओं की संख्या, लगी लंबी कतारें

Fri, 26 Apr 2024 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में मुस्लिम बूथों पर मतदाता - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की आठ सीटों पर आज मतदान जारी है। मेरठ वालों के पास इस बार रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है लेकिन यहां दूसरे चरण में मतदान की रफ्तार दोपहर तक धीमी रही। हालांकि जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम बूथों पर मतदान करने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ और बूथों पर लंबी कतारें दिखीं।
विज्ञापन

2 of 5
मुस्लिम बूथों पर मतदान - फोटो : अमर उजाला
इस बार लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान काफी कम हुआ लेकिन एक बार फिर मौका है 2014 और 2019 से बेहतर प्रदर्शन किया जाए। आज मेरठ में वोट डाले जा रहे हैं। पिछले आंकड़े बताते हैं कि कैंट से लेकर किठौर तक मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। हालांकि कुछ इलाके ऐसे भी थे, जहां लोकतंत्र के इस महापर्व में कम दिलचस्पी दिखाई थी। इस बार भी इन क्षेत्रों से वोटर उतनी संख्या में नहीं निकले जितना कि उम्मीद की जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकले डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज डीएम पब्लिक स्कूल अहमदनगर, प्राथमिक विद्यालय फतेहउल्लापुर नगर क्षेत्र मेरठ, एम इंपीरियल पब्लिक स्कूल, ईस्ट इस्लामाबाद, नेशनल पब्लिक स्कूल आदि मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया।

4 of 5
मेरठ में मतदान - फोटो : अमर उजाला
आरएबी इंटरमीडिएट कॉलेज रशीद नगर लिसाली रोड में वोट देने के लिए लाइनें लगीं दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यशोदा देवी। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में 94 साल की यशोदा देवी ने भी उत्साह के साथ अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि सभी को मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें