फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की दमदार भागीदारी, देखें ये 31 तस्वीरें

Thu, 11 Apr 2019 06:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 31
महिलाओं ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ-हापुड़, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। इस बीच युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। युवाओं ने लोकतंत्र के महापर्व में दमदार भागीदारी की। आगे देखिए 31 लाइव तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 31
मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी की छह सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत-
सहारनपुर 62.21%
कैराना 61.06%
मुजफ्फरनगर 62.72%
बिजनौर 50.80%
मेरठ 64%
बागपत 60.13%
विज्ञापन

3 of 31
मतदान के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी की इन छह सीटों पर इस बार मुकाबला कड़ा है। कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बागपत से केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और मुजफ्फरनगर सीट से रालोद अध्यक्ष अजित सिंह को चुनाव में कड़ी चुनौती मिलने के आसार हैं।

4 of 31
महिला ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से हाजी याकूब कुरैशी और कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल के बीच है। इस सीट पर मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर और हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

5 of 31
महिला ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान और कांग्रेस से इमरान मसूद चुनाव मैदान में हैं। सहारनपुर, सहारनपुर नगर, बेहट, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 31
युवाओं ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर देश की सियासी निगाहें लगी हैं। यहां रालोद अध्यक्ष और गठबंधन प्रत्याशी अजित सिंह और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के बीच सीधी टक्कर है। दोनों प्रत्याशी जाट हैं। यहां कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है।
विज्ञापन

7 of 31
छात्रा ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
बागपत लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है।

8 of 31
दिव्यांग महिला मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह का नाम लेकर दोनों प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने की पुरजोर कोशिश की है यहां दोनों दलों के बीच हार-जीत का गणित उलझा नजर आ रहा है।

9 of 31
महिला ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर लोकसभा सीट पर भाजपा के भारतेंद्र सिंह, बसपा के मलूक नागर और कांग्रेस के नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भारतेंद्र बिजनौर से दो बार विधायक रह चुके हैं। मलूक नागर 2014 में भी बिजनौर सीट से चुनाव लड़े थे।

10 of 31
महिला ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
महिला ने मतदान किया।

11 of 31
परिवार के सदस्यों ने एक साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों ने एक साथ मतदान किया।

12 of 31
बुजुर्ग व्यक्ति ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग व्यक्ति ने मतदान किया।

13 of 31
एक-साथ मतदान करने पहुंचे पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी एक-साथ मतदान करने पहुंचे।

14 of 31
महिलाओं ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए जाती महिलाएं।

15 of 31
परिवार के सदस्यों ने एक साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने मतदान किया।

16 of 31
मतदान करने पहुंचे दिव्यांग पुरुष - फोटो : अमर उजाला
मतदान करने पहुंचे दिव्यांग पुरुष।

17 of 31
मतदान करने जाती दिव्यांग महिला - फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए जाती दिव्यांग महिला।

18 of 31
मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
मतदान किया।

19 of 31
मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने परिवार के साथ मतदान किया।

20 of 31
मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों ने मतदान किया।

21 of 31
महिलाओं ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने मतदान किया।

22 of 31
मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
एक साथ मतदान किया।

23 of 31
मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

24 of 31
मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मतदान किया।

25 of 31
मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों ने एक साथ मतदान किया।

26 of 31
मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मतदान किया।

27 of 31
मतदान के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए लंबी लाइन लगी।

28 of 31
मतदान के लिए दादी को गोद में लेकर जाता युवक - फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए दादी को गोद में लेकर पहुंचा युवक।

29 of 31
शादी के बाद पति-पत्नी ने पहली मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद पति-पत्नी ने पहली मतदान किया।

30 of 31
दूल्हे ने बरात ले जाने से पहले मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे ने बरात ले जाने से पहले मतदान किया।
विज्ञापन

31 of 31
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने मतदान किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें