फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: सीएम योगी ने मायावती पर साधा निशाना, पढ़िए- रैली की ये 8 बड़ी बातें

Sat, 20 Apr 2019 08:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 9
बिजनौर में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मायावती आज बाबा साहेब का अपमान करने वालों का साथ दे रही हैं। जो बाबा साहेब का सम्मान नहीं कर सकते, वे देश की रक्षा क्या करेंगे। कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के मुद्दे पर और कांग्रेस छल के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है। उन्होंने कांग्रेस के साथ सपा, बसपा पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

2 of 9
बिजनौर में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के गांव आलमपुर गांवड़ी में प्रत्याशी सांसद कुंवर सर्वेश कुमार के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में सीएम योगी ने कहा कि सपा ने कभी बाबा साहेब, महापुरुषों व देवी देवताओं का सम्मान नहीं किया। सपा, बसपा की सरकार में जो नामुमकिन था, भाजपा में वो अब मुमकिन है।
विज्ञापन

3 of 9
बिजनौर में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद की भाषा बोलने वाले अब देश की सुरक्षा करने की बात करते हैं।

4 of 9
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस सरकार में देश पर आतंकी और नक्सली हमले होते थे, वे भाजपा के राज में खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन

5 of 9
विजय संकल्प रैली में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
वहीं डोकलाम में जब तक चीन के सैनिक पीछे नहीं हटे, तब तक देश के जवान सीमा पर सीना ताने खड़े रहे। चीन की सेना को पीछे धकेलकर देश ने भूटान को भी सुरक्षा मुहैया कराई।
विज्ञापन

6 of 9
बिजनौर में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
दस साल पहले की सरकारों के सामने प्लेन हाईजेक होते थे। जवान शहीद होते थे। अलगाववादियों के सामने सरकार घुटने टेक दिया करती थी, पर भाजपा ने पुलवामा में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर देशवासियों में सुरक्षा की भावना पैदा की है।
विज्ञापन

7 of 9
बिजनौर में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस सरकार में किसान, अनुसूचित जाति व वंचितों की कोई बात नहीं करता था। जिन संसाधनों पर मुस्लिमों का अधिकार होता था, अब उन संसाधनों पर हर वर्ग का अधिकार है।

8 of 9
बिजनौर में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
केंद्र की भाजपा सरकार ने जाति, मजहब, पंथ, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठकर हर वर्ग तक आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा योजना, बिजली, राशन पहुंचाया। बाबा साहेब को जितना भाजपा ने सम्मान दिया, उतना उन्हें कभी किसी सरकार में नहीं मिला।
विज्ञापन

9 of 9
बिजनौर में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश से गुंडराज, भ्रष्टाचार खत्म किया। अवैध बूचड़खाने रातोंरात बंद कर दिए गए। जिन गरीबों के बैंकों में खाते नहीं खुलते थे, उनके खाते खोले गए। दो लाख 25 हजार नौजवानों को नौकरियां देकर उनका भविष्य सुरक्षित किया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें