फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा का पहले नहीं देखा होगा ये अंदाज, यहां कार्यकता दूरबीन से रख रहे नजर

Wed, 22 May 2019 09:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
ईवीएम की सुरक्षा में दूरबीन लेकर डटा पार्टी कार्यकर्ता
लोकसभा चुनाव के परिणाम कल सामने होंगे और राजनीति के दिग्गजों की किस्मता का फैसला भी कल हो जाएगा। इससे पहले जहां प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं वहीं मतगणना को लेकर भी अलग अलग पार्टियों के समर्थक चौकन्ने नजर आ रहे हैं। ईवीएम में छेड़छाड़ या धांधली न हो इसके लिए मतगणना स्थलों पर पार्टी समर्थक अलग अलग अंदाज में ईवीएम की सुरक्षा में डटे हैं। आगे देखें पश्चिमी यूपी में किस अंदाज में हो रही है ईवीएम की निगरानी:-

 
विज्ञापन

2 of 6
ईवीएम की सुरक्षा में डटे पार्टी कार्यकर्ता
मेरठ में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरैशी के समर्थन में कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए डेरा डाले हुए हैं। यह बात अलग है कि सीआईएसएफ के जवान जहां मतगणना स्थल के भीतर ड्यूटी दे रहे हैं, तो बसपा समर्थक मतगणना स्थल के बाहर टेंट लगाकर 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। इस टेंट में सभी जरूरी सुविधाएं कार्यकर्ताओं के लिए मुहैया कराई गई हैं। तीन शिफ्ट में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके पास जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। 

गगोल रोड स्थित कताई मिल परिसर में मतगणना होनी है और मतदान के बाद से ईवीएम यहीं पर रखी हुई हैं। इन ईवीएम को स्ट्रांग रूम में बंद कर बाहर से सील कर दिया गया है और बाहर सीआईएसएफ के जवान व प्रशासन की तरफ से तैनात मजिस्ट्रेट 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ईवीएम की सुरक्षा में डटे पार्टी कार्यकर्ता
कताई मिल के बाहर लगाया टेंट 
गठबंधन के कार्यकर्ता द्वारा कताई मिल के मुख्य गेट के बाहर टेंट लगाया हुआ है। इस टेंट में एक बड़ा तख्त पड़ा हुआ है, जिस पर बिस्तर लगे हैं। टेंट में पंखे, कूलर, एलईडी बल्ब के साथ मनोरंजन के लिए एलईडी लगी है। इसके साथ ही एक मेज को छोटी सी रसोई का रूप दिया हुआ है, जिस पर एक दर्जन कप, भगोना, चाय और चीनी के डिब्बे के साथ इंडक्शन चूल्हा रखा है। जिस पर चाय बनाने के साथ खाना गर्म करने की व्यवस्था है। 

पीने के पानी के लिए पांच कैंपर प्रतिदिन यहां आते हैं। टेंट की रोशनी पंखे आदि के लिए जेनरेटर भी लगाया हुआ है। एक ड्यूटी रजिस्टर भी रखा है, जिसमें शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाती है। इस काम को 20 कार्यकर्ता शिफ्टवार कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान भी लगभग प्रतिदिन निरीक्षण करते हैं।

4 of 6
ईवीएम की सुरक्षा में दूरबीन लेकर डटा पार्टी कार्यकर्ता
दूरबीन से भी रखी जाती है नजर 
टैंट के भीतर रखी एक एलईडी का कनेक्शन मतगणना परिसर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों से है। जिसके द्वारा कार्यकर्ता हर वक्त ईवीएम सुरक्षा पर नजर रखते हैं। लेकिन जब एलईडी स्क्रीन पर कुछ भी हलचल नजर आती है, तो तत्काल दूरबीन के माध्यम से सीधे ईवीएम स्ट्रांग रूम के गलियारे पर नजर रखी जाती है। 

ईवीएम की सुरक्षा को रालोद भी दे रही पहरा 
मुजफ्फरनगर जिले में ईवीएम की सुरक्षा को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता मतदान के बाद से नवीन मंडी स्थल पर लगातार पहरा दे रहे हैं। रालोद के डेरे पर उनके कार्यकर्ता प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। रालोद नेताओं का कहना है कि उन्हें सिस्टम पर कतई विश्वास नहीं है, इसलिए खुद ही ईवीएम की रखवाली कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ईवीएम की सुरक्षा में डटे रालोद समर्थक - फोटो : अमर उजाला
जिले में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में  चुनाव हुआ था। 11 अप्रैल को मतदान होने के बाद समस्त ईवीएम को नवीन मंडी स्थल पर स्ट्रांग रूम में रखा गया। जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को रखा और अर्द्धसैनिक बलों का पहरा लगाया गया, जिससे परिंदा भी पर न मार सके।

ईवीएम की सुरक्षा को अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इन कैमरों से भी ईवीएम की निगरानी हो रही है। इसके बावजूद रालोद कार्यकर्ता मतदान के बाद से ही स्ट्रांग रुम के पास ही डेरा डाल कर ईवीएम की पहरेदारी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
रालोद नेताओं का कहना है कि उन्हें प्रशासन पर विश्वास नहीं है, ईवीएम की सुरक्षा वह खुद कर रहे हैं। नवीन मंडी स्थल पर चुनाव के बाद से ही रालोद नेता डेरा डाले हुए है और  दिन-रात उनका डोरा चल रहा है।रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी का कहना है कि रालोद कार्यकर्ता स्वयं पहरेदारी कर रहे हैं। इस कारण दिन-रात यहां पर कार्यकर्ता निगरानी में अपनी डयूटी कर रहे है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां आकर बैठ रहे हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें