लोकसभा चुनाव के परिणामों का सिलसिला शुरू होने में अब केवल कुछ घंटें शेष बचे हैं। पश्चिमी उप्र के इन आठ द्वारों पर चुनावी भाग्य का फैसला कल सामने आ जाएगा। हालांकि इससे पहले हर किसी की धड़कनें तेज हो गई हैं। हर किसी को ये जानने की बेसब्री है कि आखिर कौन सी पार्टी देश की जनता का दिल जीतने में कामयाब रही। सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, कैराना, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर ये लोकसभा सीटें नहीं बल्कि वो आठ दरवाजे हैं, जहां से पिछले चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का रास्ता खुला था।
इस बार समीकरण बदले हैं और मुकाबले कड़े हैं। इस बार पश्चिम में जाट, मुस्लिम और अनुसूचित जाति सभी सीटों पर प्रभावी भूमिका में रही हैं। इनके वोट बड़े से बड़े नेता की जमीन खिसका सकते हैं। जाहिर है जल्द ही सभी सीटों पर नेताओं के भाग्य का फैसला हो जाएगा लेकिन इससे पहले देखें किस सीट पर क्या बना रहा समीकरण: -