फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन: मेरठ देहात में नियमों को ताक पर रख खोलीं दुकानें, अन्य जिलों में प्रशासन सख्त, अस्पतालों में निगरानी बढ़ाई

Wed, 15 Apr 2020 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
लाॅकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ ही मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दुकानदारों ने बुधवार को आम दिनों की तरह ही दुकानें खोल लीं। हालांकि पुलिस न ने जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचकर सभी दुकानों को बंद करा दिया। उधर सस्ते गल्ले की दुकानों पर निशुल्क राशन लेने वालों की सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। सहारनपुर, बागपत समेत वेस्ट यूपी के अन्य जिलों में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देख अस्पतालों में निगारी बढ़ा दी गई है। आगे देखें कहां कैसा है माहौल:- 

 
विज्ञापन

2 of 8
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
मेरठ में शहर से लेकर देहात तक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर निशुल्क राशन लेने वालों की भीड़ लगी रही। हालांकि यहां लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया लेकिन कई जगह खुद दुकानदार लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। परीक्षितगढ़ क्षेत्र में जूते-चप्पल समेत रेडीमेड कपड़े और बर्तनों की दुकानें भी खोलीं गईं। नगरवासियों ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

3 of 8
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
माछरा में राशन डीलर द्वारा दूरी बनाकर राशन, चावल का वितरण कराया गया। उधर, नगर पालिका चेयरमैन अयूब कालिया ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पर भेदभाव पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि कुछ लोगों को घर के भीतर ही क्वारंटीन किया गया है जबकि जनप्रतिनिधि होने के बाद भी उनको कृषक पीजी कॉलेज में क्वारंटीन कर रखा है। इसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री से पोर्टल पर करेंगे। वहीं क्षेत्र की आढ़त मंडी में आढत मंडी में 133 आढ़तियों व लेबर को क्वारंटीन किये जाने के बाद आज मंडी के बाहर सब्जी आदि की दुकाने नहीं लग सकीं।

4 of 8
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद में आठ केस पाॅजिटिव मिलने पर प्रशासन और ज्यादा सख्त हो गया है। लाॅकडाउन का दूसरा चरण शुरू होने के बाद पुलिस स्वास्थ्य विभाग ने थाने में गणमान्य नागरिकों से नियमों के पालन में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है नियमों में और अधिक सख्ती लाई जाएगी। यदि बहुत आवश्यक हो तो पुलिस की मदद लें लेकिन घर पर ही रहें।  

उधर, पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के निर्देशन में धामपुर चीनी मिल के केमिकल प्लांट के ऑपरेटर सत्तार को पकड़कर स्वास्थ्य परीक्षण कर क्वारंटीन कराया। बताया गया कि सत्तार हाल ही में जनपद के धामपुर में पाॅजिटिव मिले एक व्यक्ति का रिश्तेदार है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
सहरानपुर कोरोना संक्रमण के मामलों में बेहद संवेदनशील होता गया जा रहा है। शहर से देहात तक  20 से अधिक इलाके सील किए जा चुके हैं। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक पुलिस का कड़ा पहरा है। संवेदनशील क्षेत्रों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने नगर निगम की टीमों को सैनिटाइजिंग के साथ ही संदिग्ध मरीजों के बारे में फीडबैक देने की जिम्मेदारी दी है। वहं शहर में हर दिन सौ से तीन सौ लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। राजकीय मेडिकल काॅलेज के कोविड लेवल दो अस्पताल में निगरानी टीम बढ़ाईं हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 8
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
 मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन में खूब मुनाफाखोरी हो रही है। दालों पर थोक विक्रेताओं ने 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोत्तरी कर दी है। फुटकर विक्रेताओं को भी महंगा बेचना सामान बेचना पड़ रहा है।

जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी है। शहर समेत तीन कस्बे और सात गांव में सीलिंग हुई है। होम डिलीवरी की व्यवस्था होने पर लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

7 of 8
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
शामली में लॉकडाउन के दौरान राहत अवधि तक फल सब्जी, दूध, किराना का सामान आदि खरीदने की छूट दी गई है। वहीं लोग इसी समय में एटीएम के बाहर जाकर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं।

बैंक के बाहर भी सुबह आठ बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती हैं। पीएम मोदी की घोषणा के बाद सील किए गए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कैराना का बुधपुरा और शामली की नानूपूरी हॉटस्पॉट बस्ती बनी पुलिस प्रशासन की मुश्किल।

 
विज्ञापन

8 of 8
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, हॉट स्पॉट में सन्नाटा
बागपत में लॉकडाउन बढ़ने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार केा जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया गया। अब तक 50 से अधिक चालान किए गए हैं। हॉटस्पॉट बनें रटौल, औसिक्का, असारा और अशरफाबाद थल में लोग घरों में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें